लीगल

SSC भर्ती परीक्षाओं में अव्यवस्था के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भर्ती परीक्षाओं पारदर्शी बनाने और सुव्यवस्थित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और एसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

जस्टिस पी. एस नरसिम्हा और जस्टिस ए. एस चंदुरकर की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है.

टीसीएस कराती है परीक्षाओं का संचालन

दायर याचिका में कहा गया है कि एसएससी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित करता है. कई वर्षों से इन परीक्षाओं का संचालन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) करती है और आयोजित प्रक्रिया को उम्मीदवारों ने अपेक्षाकृत पारदर्शी व निष्पक्ष माना है.

एडुक्विटी पर खराब ट्रैक रिकॉर्ड के आरोप

लेकिन हाल ही में एसएससी ने अचानक अपनी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए एडुक्विटी नामक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी दी है. जबकि इस पर पहले से ही कुप्रबंधन और खराब ट्रैक रिकॉर्ड के आरोप रहे हैं, फिर भी एसएससी ने उसे परीक्षा का संचालन सौंपा. याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि एसएससी द्वारा एडुक्विटी के माध्यम से आयोजित की गई SSC Selection post/Phase XIII परीक्षा 2025 में गंभीर खामियां सामने आई है.

युवा परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आक्रोशित

बता दें कि लाखों युवा एसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आक्रोशित हैं. इसको लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था, तकनीकी खराबी और प्रशासनिक लापरवाही से उनकी मेहनत और भविष्य दोनों खतरे में पड़ गया है.

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग मामले से जुड़े याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

3 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

52 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago