उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा में बोले CM योगी, कहा- ‘हर कोई अपने नाम के आगे ‘शंकराचार्य’ नहीं लिख सकता, मर्यादा सबके लिए बराबर’

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आज (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी. मामला शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा विवाद था, जिस पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था. लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ना केवल अपनी सरकार का पक्ष रखा, बल्कि विपक्ष (सपा) को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए धर्म, मर्यादा और कानून का पाठ भी पढ़ा दिया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पद की एक गरिमा होती है और उसे मनमर्जी से कोई भी धारण नहीं कर सकता है. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या कल को कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री का बोर्ड लगाकर प्रदेश भर में घूमने लगेगा? क्या कोई भी खुद को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर सड़कों पर निकल जाएगा? नहीं, क्योंकि हर चीज की एक व्यवस्था होती है.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म में शंकराचार्य का पद सबसे ऊंचा और पवित्र माना गया है. आदि गुरु शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना की थी. ज्योतिष पीठ, श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका. इन चारों पीठों के अपने वेद हैं और वहां बैठने वाले व्यक्ति के लिए खास योग्यताएं और परंपराएं तय हैं. सीएम ने कहा कि हर कोई अपने नाम के आगे ‘शंकराचार्य’ लिखकर माहौल खराब नहीं कर सकता है. मर्यादाएं सबके लिए हैं और उनका पालन करना अनिवार्य है.

कानून से ऊपर कोई नहीं- योगी

मुख्यमंत्री ने समानता की बात करते हुए कहा कि भारत का संविधान और कानून सबके लिए एक बराबर है. उन्होंने कहा, “मैं खुद को भी कानून से ऊपर नहीं मानता. जो नियम एक आम आदमी के लिए हैं, वही मेरे लिए भी हैं.” माघ मेले का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या पर साढ़े चार करोड़ लोग आए थे, लेकिन सब कुछ एक सिस्टम के तहत हुआ. जब करोड़ों लोग व्यवस्था मान सकते हैं, तो कुछ खास लोग खुद को नियमों से ऊपर क्यों समझते हैं?

बहस के दौरान योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने याद दिलाया कि अगर सपा को आज इतनी ही श्रद्धा है, तो वाराणसी में उन्हीं के समय में इन पर लाठीचार्ज क्यों हुआ था? योगी ने सवाल किया, “तब आपने उन पर एफआईआर क्यों दर्ज की थी? आज आप किस नैतिकता की बात कर रहे हैं?”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण, अब कर्तव्य भवन के जरिए डिजिटल इंडिया को मिलेगी नई शक्ति

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

20 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

42 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

47 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago