दुनिया

बांग्लादेश में BJP ने जीती 1 सीट, वहां का चुनाव परिणाम जानकर हो जाएंगे हैरान, ‘हाथी’ और ‘साइकिल’ पर भी पड़े वोट

Bangladesh election results: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. 299 सीटों वाली संसद में बीएनपी को 209 सीटें मिलीं, जिससे उसे स्पष्ट बहुमत हासिल हुई. दूसरी ओर जमात-ए-इस्लामी पार्टी को 68 सीटों पर सफलता मिली. इस चुनाव में कुछ ऐसी पार्टियां भी चर्चा में रहीं, जिनके चुनाव चिह्न भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से मिलते-जुलते हैं. इनमें ‘कमल’, ‘हाथ का पंजा’, ‘हाथी’ और ‘साइकिल’ जैसे निशान शामिल रहे, जिन पर लोगों की खास नजर थी.

BJP को मिली एक सीट

आम चुनाव में बांग्लादेश जातीय पार्टी (BJP) को केवल एक सीट पर जीत मिली, जबकि कई अन्य चर्चित दल अपना खाता भी नहीं खोल सके. दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश की बीजेपी का चुनाव चिह्न भारत की तरह ‘कमल’ नहीं, बल्कि ‘बैलगाड़ी’ है. वहीं हाथी और साइकिल के निशान वाली पार्टियां भी मैदान में थीं, लेकिन मतदाताओं ने इन दलों को पूरी तरह नकार दिया.

‘हाथ का पंजा’ और ‘कमल’ का निशान

इसी तरह बांग्लादेश में एक पार्टी है, जिसका चुनाव चिन्ह ‘हाथ का पंजा’ है. ये ठीक वैसा ही है जैसा भारत की कांग्रेस पार्टी का है. इस पार्टी का नाम है- बांग्लादेश मुस्लिम लीग (BML). इस पार्टी का इतिहास मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग से जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1906 में हुई थी. मुस्लिम लीग कई बार टूट चुकी है और इसके कई धड़े बन चुके हैं. बांग्लादेश मुस्लिम लीग- BML इसी का ही एक धड़ा है.

शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जब 2024 में विद्रोह भड़का था, तब इसकी अगुवाई युवाओं, खासकर छात्रों ने की थी. इस विद्रोह को ‘जुलाई विद्रोह’ नाम दिया गया था. इसी विद्रोह से निकले नेताओं ने पिछले साल फरवरी में ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ यानी NCP बनाई थी. इसका चुनाव चिन्ह ‘कमल’ है. भारत में बीजेपी का चुनाव चिन्ह भी ‘कमल’ है.

‘हाथी’ और ‘साइकिल’ भी मैदान में

इस चुनाव में कई ऐसी पार्टियां हैं, जिनके चुनाव चिन्ह भारतीय राजनीतिक पार्टियों से मिलते-जुलते हैं. मसलन, जिन्ना की ही मुस्लिम लीग से निकलकर बनी एक और पार्टी ‘बांग्लादेश मुस्लिम लीग’ का चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ है. भारत में लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का चुनाव चिन्ह भी ‘लालटेन’ ही है.

इसी तरह ‘बांग्लादेश रिपब्लिकन पार्टी’ का चुनाव चिन्ह ‘हाथी’ है. वही ‘हाथी’ जो मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का चुनाव चिन्ह है. वहीं, बांग्लादेश की ‘जातीय पार्टी’ का चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी यही ‘साइकिल’ है.


ये भी पढ़ें: शेख हसीना पर ग्रेनेड अटैक से लेकर उम्रकैद तक…अब बांग्लादेश की सत्ता में रहमान डकैत सी एंट्री? कौन हैं तारिक रहमान


किसको कितनी सीटें मिलीं

बांग्लादेश में 299 सीटों पर हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीएनपी ने 209 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. उसके सहयोगी दल, गणोसम्हति आंदोलन, बांग्लादेश जातीय पार्टी और गोनो ओधिकार परिषद ने एक-एक सीट जीती. इस तरह बीएनपी गठबंधन का कुल आंकड़ा 212 सीटों तक पहुंच गया.

जमात-ए-इस्लामी इस चुनाव में दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई और उसने 68 सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. जमात गठबंधन को कुल 77 सीटें मिलीं. इसमें ‘कमल’ चुनाव चिह्न वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने 6 सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा बांग्लादेश खिलाफत मजलिस को दो सीटें और एक अन्य संबद्ध दल को एक सीट मिली.

इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे. चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में स्पष्ट रूप से दो बड़े गठबंधनों की ताकत को सामने ला दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

16 seconds ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

15 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago