Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण, अब कर्तव्य भवन के जरिए डिजिटल इंडिया को मिलेगी नई शक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को नए प्रशासनिक परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) दिल्ली के हृदय स्थल कर्तव्य पथ पर नए प्रशासनिक परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि देश के कामकाज के तरीके में एक बदलाव है.

अब तक जिसे हम ‘साउथ ब्लॉक’ के नाम से जानते थे, जहाँ से दशकों तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) चलता रहा, वह अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रहा है. अब देश की कमान इसी नए और आधुनिक ‘सेवा तीर्थ’ से संभाली जाएगी.

दिल्ली के सरकारी गलियारों में अलग-अलग विभाग दूर होने की वजह से फाइलों और तालमेल में वक्त खराब होता था. ‘सेवा तीर्थ’ इसी समस्या का समाधान है. अब इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय को भी शिफ्ट कर दिया गया है.

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ एनएसए अजीत डोवाल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मनोहर लाल खट्टर जैसे कई दिग्गज मौजूद रहे. इसके अलावा शाम को प्रधानमंत्री ‘कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स-1 और 2’ का भी रिबन काटेंगे, जिसमें रक्षा, वित्त और स्वास्थ्य जैसे बड़े मंत्रालय अपनी नई पारी शुरू करेंगे.

पुरानी दीवारों से आधुनिक डिजिटल दुनिया तक

सालों से हमारे मंत्रालय उन इमारतों में चल रहे थे जो अंग्रेजों के जमाने की थीं या दशकों पुरानी हो चुकी थीं. उनमें न तो आज की डिजिटल जरूरतें पूरी हो पा रही थीं और न ही कर्मचारियों के बैठने की सही जगह थी.

नया परिसर पूरी तरह से ‘हाई-टेक’ है. यहाँ सब कुछ डिजिटल है, रिसेप्शन केंद्रीकृत है और आम जनता के लिए संपर्क क्षेत्र को बहुत ही व्यवस्थित बनाया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसे 4-स्टार रेटिंग (GRIHA) के साथ बनाया गया है, यानी यह पर्यावरण का पूरा ख्याल रखता है. यहाँ सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा, पानी बचाया जाएगा और कचरे के निपटान की भी आधुनिक व्यवस्था होगी.

यहां देश के सबसे बड़े पद और सुरक्षा एजेंसियां बैठेंगी, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम भी बेहद स्मार्ट हैं. यहां स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल और हाई-क्वालिटी सर्विलांस नेटवर्क लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: बदले शशि थरूर के तेवर! कांग्रेस से मिली पावर तो सरकार पर हुए फायर; क्या है एक्शन की सियासत?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital