सड़क परिवहन मंत्री से सूबे के ‘मुख्यमंत्री’ तक… अनुशासन की मिसाल भुवन चंद्र खंडूरी ने छोड़ी अमिट छाप
देहरादून से आई यह खबर पूरे उत्तराखंड और देश के लिए शोक का विषय बन गई है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारी मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया.





