हमास के 2200 ठिकाने तबाह
Israel Palestine War: इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है. हमास के हमले के जवाब में इजरायल गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है. इजरायली सैनिकों ने हमास के 2200 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. जिसमें हमास मिलिट्री चीफ मोहम्मद डायफ के पिता का घर भी शामिल है. डायफ इजरायल पर किए हए हमास की तरफ से हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. इजरायल की कार्रवाई में 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इसके अलावा इजरायली सैनिकों का दावा है कि उन्होंने अपने इलाके में 1500 आतंकियों को मार गिराया है.
इजरायल की तरफ से गाजा पर की जा रही बमबारी में इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं. पूरा का पूरा इलाका कब्रिस्तान बन गया है. हर तरफ बिल्डिंग्स के मलबे और धुएं के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. इजरायली हमले में 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इनमें से 260 बच्चे और 200 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, 4,250 लोग जख्मी हुए हैं.
इजरायल पर किए गए हमास के हमले का मास्टरमाइंड मोहम्मद डायफ है. डायफ हमास मिलिट्री विंग का चीफ कमांडर है. इजरायल पर हुए हमले के बाद उसने कहा था कि ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म गाजा की 16 सालों की नाकेबंदी और अन्य घटनाओं का जवाब है. डायफ साल 2002 से हमास की सैन्य शाखा का चीफ है. डायफ का जन्म गाजा में खान यूनिस रिफ्यूजी कैंप में हुआ था. पहले डायफ का नाम मोहम्मद दीब इब्राहिम अल मसरी थी. डायफ ने गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है.
यह भी पढ़ें- युद्ध में अमेरिका की हुई एंट्री, गोला-बारूद से लैस पहला विमान इजरायल में उतरा, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि इजरायल में हमास ने नरसंहार किया है. एक हजार लोगों की हत्या की है. तमाम परिवार अपने लोगों की लाशों का इंतजार कर रहे हैं. अन्य देशों की तरह ही इजरायल को भी इस आतंकी हमले के खिलाफ जवाब देने का पूरा अधिकार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजमिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि ” हमने पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात की है. उन्हें पूरी तरह से मदद का भरोसा दिया है. हमारी प्रतिक्रिया और भी तेज हो सकती है. हम कानून के मुताबिक काम करेंगे. युद्ध के नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…