9 मंजिला इमारत में लगी आग
वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार (13 सितंबर) को एक अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 50 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम समाचार एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर की रात को करीब 2 बजे अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई. जिसमें 50 लोगों की जलने से मौत हो गई. आग नौ मंजिला इमारत में लगी. जिसमें 150 लोग रहते थे.
मिली जानकारी के अनुसार जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी वह काफी तंग गली में स्थित था. जिससे फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल को पहुंचने में भी काफी दिक्कत हो रही थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. राहत-बचाव का कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 70 लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकाला गया है. जिसमें से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…