Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vietnam Fire: 9 मंजिला इमारत में आग लगने से 50 लोगों की मौत, 54 लोग झुलसे, राहत-बचाव कार्य जारी

वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार (13 सितंबर) को एक अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 50 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई.

9 मंजिला इमारत में लगी आग

वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार (13 सितंबर) को एक अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 50 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

50 लोगों की जलने से मौत

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम समाचार एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर की रात को करीब 2 बजे अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई. जिसमें 50 लोगों की जलने से मौत हो गई. आग नौ मंजिला इमारत में लगी. जिसमें 150 लोग रहते थे.

यह भी पढ़ें- Kerala High Court: “मोबाइल पर अकेले में अश्लील वीडियो और फोटो देखना अपराध नहीं”, हाई कोर्ट ने युवक के खिलाफ दर्ज मामले को किया रद्द

अपार्टमेंट में मौजूद थे 150 लोग

मिली जानकारी के अनुसार जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी वह काफी तंग गली में स्थित था. जिससे फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल को पहुंचने में भी काफी दिक्कत हो रही थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. राहत-बचाव का कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 70 लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकाला गया है. जिसमें से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest