Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बलूचिस्तान में ईरान जा रहे 9 लोगों की गोली मारकर हत्या, अलगाववादियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादियों ने एक चलती बस से 9 लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

Balochistan

बलूचिस्तान में 9 लोगों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादियों ने एक चलती बस से 9 लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक एक अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के साउथ वेस्ट में बलूचिस्तान प्रांत में हमले की जिम्मेदारी ली है.

खुफिया एजेंट्स बताकर मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने जारी किए गए एक बयान में दावा किया है कि मारे गए सभी लोग खुफिया एजेंट्स थे. इसके साथ ही उनका कहना है कि ये लोग ईरान मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे थे. पीएम शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा की है.

ईरान जा रही थी यात्रियों से भरी बस

स्थानीय पुलिस के अनुसार, असलहे से लैस अलगाववादियों ने नोशकी जिले में ईरान जाने वाली एक बस को रोक लिया था. इसके बाद बस में सवार 9 लोगों को उतारकर अपने साथ ले गए थे. बाद में इन सभी 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बस में सवार सभी लोग ताफ्तान जा रहे थे. ये सभी पूर्वी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें- ईरान ने भारत आ रहे इजरायली जहाज MCS ARIES पर किया कब्जा, चालक दल में करीब 17 भारतीय

एक पुल के नीचे से बरामद हुए शव

पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों के शवों को करीब दो घंटे के बाद एक पुल के नीचे से बरामद किया गया. इन्हें गोलियों से छलनी किया गया था. हमलावरों ने पहले भी इस क्षेत्र में इसी तरह की हत्याओं की जिम्मेदारी ली है, जो पड़ोसी देश चीन द्वारा विकसित किए जा रहे गहरे पानी वाले ग्वादर समुद्री बंदरगाह का घर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest