दुनिया

Pakistan: क्वेटा से कराची जा रही तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 40 लोगों की दर्दनाक मौत

Pakistan: पाकिस्तान से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां के आज क्वेटा से कराची जा रही एक बस खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में जहां 40 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है, वही इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं. घायलो में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

तेज थी बस की रफ्तार

घटना को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार भी बहुत तेज थी, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि बस में 48 यात्री सवार थे.

तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय यह पुल के खंभे से जा टकराया और इसके बाद में खाई में गिर गया और फिर उसमें आग लग गई. घटना में एक बच्चे और एक महिला समेत तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. वहीं पुलिस के अनुसार इस हादसे में 40 लोगो को की जान चली गई है.

घटना की हो रही है जांच

मिली जानकारी के अनुसार,यात्रियों से भरी यह बस क्वेटा से कराची जा रही जा रही थी. अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह दुर्घटना ड्राइवर की गलती या लापरवाही से हुआ है या फिर बस में किसी खराबी की वजह से. दुर्घटना स्थल से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं

इसे भी पढ़ें: Harmeet Dhillon: रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी हरमीत ढिल्लों असफल

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना के बाद तत्काल रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मियों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. सभी घायलों को पास के लासबेला के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया.

वहीं घटना में मरने वालों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. घायलों की हालत काफी नाजुक है. वहीं हादसे को लेकर बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया है.

Rohit Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

48 minutes ago