दुनिया

Adani: बांग्लादेश के घरों में जलने लगी अडानी की बिजली, अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शुरू होने के बाद पीएम शेख हसीना से मिले गौतम अडानी

Adani: अडानी ग्रुप के गोड्डा अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से पूरी क्षमता के साथ बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है. इस बीच ग्रुप के प्रेसिडेंट गौतम अडानी ने ढाका में बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना से मुलाकात की है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजनाओं में यूएससीटीपीपी के जरिए अडानी ने धमाकेदार प्रवेश किया है. अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट भारत की पहली चालू अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजना है जहां उत्पादित बिजली का 100% दूसरे देश को आपूर्ति की जाती है.

शेख हसीना से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: गौतम अडानी

गौतम अडानी ने एक ट्वीट में लिखा, “1600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट के पूर्ण लोड प्रारंभ और हैंडओवर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को सलाम करता हूं जिन्होंने साढ़े तीन साल के रिकॉर्ड समय में कोविड महामारी का सामना करते हुए पावर प्लांट को चालू किया. अडानी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने 12 जुलाई को गोड्डा प्लांट का परीक्षण पूरा कर लिया.

दोनों युनिट शुरू

बांग्लादेश के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) के तहत बिजली की आपूर्ति शुरू करने के बाद प्लांट की दोनों यूनिट के एक साथ कामकाज का मूल्यांकन किया गया. 6 अप्रैल को झारखंड में गोड्डा प्लांट की 800 मेगावाट क्षमता की पहली यूनिट ने वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया. दूसरी इकाई भी 800 मेगावाट क्षमता की, 26 जून को चालू हुई. एपीजेएल बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ पीपीए के तहत गोड्डा यूएससीटीपीपी से बांग्लादेश ग्रिड से जुड़े 400 केवी डेडिकेटेड ट्रांसमिशन सिस्टम के माध्यम से 25 वर्षों की अवधि के लिए नवंबर 2017 में निष्पादित 1,496 मेगावाट की आपूर्ति करेगा.

गोड्डा यूएससीटीपीपी के चालू होने के साथ, अदानी ग्रुप ने विश्व स्तरीय परियोजना प्रबंधन और संपत्ति प्रबंधन क्षमताओं का एक शानदार उदाहरण पेश किया है. बताते चलें कि आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के बाद केवल 42 महीने के रिकॉर्ड समय में यूएससीटीपीपी का चालू होना अपने-आप में उल्लेखनीय है. इस परियोजना में 105 किमी लंबी 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना, निर्माण सहित काफी तार्किक चुनौतियां शामिल थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

5 minutes ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

16 minutes ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

33 minutes ago