होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आजकल युवाओं में शराब पीने का चलन काफी बढ़ गया है. शराब पीने वालों के लिए तो बस एक बहाना चाहिए क्योंकि आजकल तो यह आम बात हो गई है. बाजार में शराब की इतनी वैरायटी उपलब्ध है कि हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से शराब पीना पसंद करता है. आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी कि हाउस पार्टी, बार, पब या होटल में शराब के साथ कई खाने की चीजें भी परोसी जाती हैं. लोग खाते भी हैं. लोग अक्सर शराब के साथ खाने का सामान भी ऑर्डर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिन्हें शराब के साथ या शराब पीने के बाद नहीं खाना चाहिए. इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
शराब पीने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए. आपके मन में ऐसे कई सवाल उठते होंगे कि शराब पीने के बाद क्या करना चाहिए या नहीं? अगर आप भी शराब पीते हैं तो जान लें कि इसके बाद आपको क्या खाना है और क्या नहीं.
अक्सर लोग शराब पीते समय मूंगफली या काजू खाना पसंद करते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. शराब पीने के तुरंत बाद या शराब पीते समय इन दोनों को नहीं खाना चाहिए. इसे खाने से मना किया जाता है क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है. जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है.
अगर आप शराब में सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीते हैं तो यह सब आपके शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए इनकी जगह आप शराब में पानी या बर्फ मिलाकर पी सकते हैं.
ये भी पढ़े- कहीं आपको भी तो नहीं होती बार-बार दाद, खाज और खुजली, जानें ठीक होने के बाद भी क्यों लौट आती है ये बीमारी
शराब पीने के दौरान या उसके बाद कुरकुरे या चिप्स न खाएं. या तले हुए मोमोज या चिकन से परहेज करें. क्योंकि यह आपके पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है.
कहते हैं मीठा नशा बढ़ाता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि शराब पीने के बाद मीठा न खाएं. क्योंकि शराब के बाद मीठा खाना जहर के समान होता है.
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में तरक्की और कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज करियर में बदलाव और नई…