मनोरंजन

कृति सेनन ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, इसका सुशांत सिंह राजपूत से क्या है कनेक्शन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड ब्यूटी कृति सेनन को फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 10 साल भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स खोल लिया है. कृति ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया कि वह अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ रही हैं. इसके अलावा वह अपनी रचनाओं के जरिए नई-नई कहानियां लोगों तक लेकर आएंगी. कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस खोलने की खबर उनके फैंस और बी-टाउन में तेजी से फैल रही है. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कृति सेनन का प्रोडक्शन हाउस दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई कृति सेनन का नया वेंचर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा माना जा रहा है.

इस दौरान कृति ने सोशल मीडिया पर अपना व्लॉग शेयर करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम ब्लू बटरफ्लाई क्यों रखा है. कृति ने कहा कि- मुझे बटरफ्लाई पसंद है और ब्लू कलर भी. आप मेरी इंस्टाग्राम बायो में देख लीजिए, काफी समय से इस पर बटरफ्लाई है. मैं अपने कैप्शन और कविताओं में भी बटरफ्लाई का इस्तेमाल करती हूं.

ब्लू बटरफ्लाई इस चीज को दर्शाती है

आगे कृति कहती हैं कि मुझे लगता है बटरफ्लाई सपने, पंख, फ्लाई, फ्रीडम, खुशी, सकरात्मकता सब दर्शाती है. मुझे लगता है बटरफ्लाई बहुत खूबसूरत है लेकिन इसकी शुरुआत केटरपिलर से कोकोन उसके बाद बटरफ्लाई बनने से होती है. ये एक बहुत ही धीमी प्रक्रिया है. जो अपना सबसे खूबसूरत वर्जन बनती है. मुझे लगता है मेरी जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही है. अपनी जॉब से बहुत कुछ सीखा और धीरे-धीरे वहां पहुंची जहां मैं हूं. आपके स्ट्रगल हैं, आप चलते हो, आगे बढ़ते हो और एक खूबसूरत इंसान में बदलते हो. इसी वजह से इसका नाम ब्लू बटरफ्लाई है.

ये भी पढ़ें- कहीं आपको भी तो नहीं होती बार-बार दाद, खाज और खुजली, जानें ठीक होने के बाद भी क्यों लौट आती है ये बीमारी

अगर हम कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म दो पत्ती की अनाउंसमेंट कर दी है. इसमें काजोल भी दिखने वाली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

31 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

54 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago