Categories: दुनिया

अलकायदा के खूंखार आतंकी खालिद बतरफी की मौत, अमेरिका ने रखा था 50 लाख डॉलर्स का इनाम

AL Qaeda Leader: पिछले कुछ दिनों में कई आतंकियों के मारे जाने के मामले सामने आए हैं. उनमें से कई आतंकियों को तो अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया,कुछ आंतकी ऐसे भी है जिनकी मौत की वजह सामने नही आई. इस बीच एक और आतंकी की मौत की खबर सामने आई है. यह आतंकी खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा था. ये संगठन का कोई मामूली आतंकी नहीं, बल्कि आतंकी नेता भी था. हम जिसकी बात कर रहे हैं वो है खालिद बतरफी. जिसकी अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई.

यमन में हुई मौत

खालिद बतरफी की मौत यमन में हुई. बतरफी यमन में ही आतंकी संगठन का मीडिया संगठन चलाता था. और वहीं रहते हुए अज्ञात परिस्थितियों में इसकी मौत हुई. अल-कायदा के यमन में सक्रिय संगठन की तरफ से रविवार, 10 मार्च को ही इस बारे में जानकारी दी गई.

मौत की वजह ?

अलकायदा ने बतरफी की मौत का तो खुलासा किया, पर मौत कि असली वजह सामने नही आयी.इसकी जानकारी अभी तक इनके संगठन की तरफ से नही बताया गया है. अलकायदा ने वीडियो जारी कर खालिद अल-बतरफी के शव को दफनाए जाने से पहले सफेद कफन के कपड़े और अलकायदा के काले-सफेद झंडे में उसको लपेटा गया ये दिखाया है.आतंकियों ने उसकी मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी तक नही की ​है.

ये भी पढ़ें:PM Modi In Sabarmati Ashram: बापू के साबरमती आश्रम का होगा कायाकल्प, PM मोदी ने किया मास्टर प्लान का शुभारंभ, दिखेगा इस रूप में

50 लाख डॉलर का इनाम घोषित था

खालिद बतरफी कितना खतरनाक था कि, इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अमेरिकी सरकार ने उसपर 50 लाख डॉलर्स का इनाम घोषित कर रखा ​​था.

-भारत एक्सप्रेस 

Prakhar Rai

Recent Posts

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

3 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

4 minutes ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

27 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

28 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

46 minutes ago