यूटिलिटी

Public Provident Fund: अगर PPF से पैसा निकालने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है नुकसान

Public Provident Fund: अधिकतर लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड पसंदीदा निवेश योजना है, इस योजना में जोखिम मुक्त निवेश किया जा सकता है. यह योजना टैक्स फ्री होता है, क्योंकि इसमें टैक्स की छूट और अधिकतम निवेश दोनों का लाभ दिया जाता हैं. पीपीएफ में 15 साल की मैच्योरिटी का लाभ दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए बेहतर हो सकती है. पीपीएफ में केवल 1.5 लाख रुपये तक का भी आप निवेश कर सकते है. डाकघर की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप 15 साल से पहले इस योजना को बंद करवाना चाहे, तो इसके लिए निकासी संबंधी कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसे आपको जानना बेहद जरूरी है.

पीपीएफ निकासी दिशानिर्देश

अगर आपकी मैच्योरिटी खत्म हो रही है तो आप पीपीएफ निकासी दिशानिर्देश 2021 में 15 साल के बाद भी आंशिक निकासी का नियम बरकरार रख सकते  है. 15 वर्षों की गणना उस वित्तीय वर्ष के अंत से होती है, जिसमें शुरुआती योगदान दिया गया था. इसलिए, अगर आपने 15 जून, 2010 को योगदान दे दिया है, तो मैच्योरिटी डेट 1 अप्रैल, 2026 रहेगी. आप नए पेमेंट किए बिना अगले पांच सालों के लिए इस योजना में भाग ले सकते हैं और आपको आंशिक निकासी करने की भी अनुमति मिलती रहेगी.

ये भी पढ़ें- Time Deposit: FD से ज्यादा रिटर्न देगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, टैक्स छूट का भी मिलेगा फायदा

मैच्योरिटी से पहले निकासी के नियम

यदि आप सात साल के बाद अपने पीपीएफ खाते से राशि  निकालना चाहते है तो आप राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं, जिस साल आपने शुरुआती योगदान दिया था. आप प्रत्येक साल केवल एक आंशिक निकासी कर सकते हैं. धनराशि निकालने के लिए, आपको अपने पीपीएफ पासबुक और एक आवेदन बैंक या पोस्ट ऑफिस में देना होगा.

समय से पहले अकाउंट बंद होना

यदि आप 15 साल की अवधि समाप्त होने से पहले  हीअपना पीपीएफ खाता बंद करना लेते हैं तो शर्तों के जरिए कुल राशि दी जाएगी. लेकिन यह राशि ब्याज दर में कमी करके दी जाएगी. पीपीएफ निकास विनियम 2021 के जरिए खाते में शेष राशि पर मिलने वाले लोन की राशि बदल दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

18 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

53 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

57 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago