दुनिया

अमेरिका ने रूस के खिलाफ बगावत करने वाले वैग्नर समूह से जुड़ी चार कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने निजी सैन्य समूह वैग्नर से जुड़ी चार कंपनियों और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं. वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन के नेतृत्व में रूस के खिलाफ किए विद्रोह के बाद यह कदम उठाया गया है. प्रीगोझिन ने पिछले सप्ताहांत अपने लड़ाकों को मॉस्को (रूस की राजधानी) की तरफ कूच करने का आदेश दिया था. हालांकि, प्रीगोझिन ने अचानक रूस के साथ समझौता कर पीछे हटने और बेलारूस जाने की घोषणा कर दी थी.

वैग्नर समूह के संस्थापक येवगेनी प्रीगोझिन से जुड़ी हैं ये कंपनियां

अमेरिका के वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) द्वारा मंगलवार को लगाए गए प्रतिबंधों में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और रूस में उन संस्थाओं को टारगेट किया गया है, जो वैग्नर समूह और इसके संस्थापक येवगेनी प्रीगोझिन से जुड़ी हैं. हालांकि प्रतिबंधों का पिछले सप्ताह के विद्रोह से सीधा संबंध नहीं है. अमेरिका ने पहले भी प्रीगोझिन और वैग्नर समूह के खिलाफ कई बार प्रतिबंध लगाए हैं. समूह पर 2016 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश का भी आरोप है.

इन कंपनियों पर लगाया गया प्रतिबंध

प्रीगोझिन से संबद्ध मध्य अफ्रीकी गणराज्य में स्थित दो खनन कंपनियों डायमविले एसएयू तथा मिडास रिसोर्सेज एसएआरएलयू पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. साथ ही रूस स्थित सोने की बिक्री से जुड़ी लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी डीएम और डायमविले को सहायता प्रदान करने वाले दुबई स्थित इंडस्ट्रियल रिसोर्सेज जनरल ट्रेडिंग पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. अमेरिका ने वैग्नर समूह के एक रूसी अधिकारी आंद्रेई इवानोव पर भी प्रतिबंध लगाया है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, इवानोव ने माली में हथियार सौदों, खनन परियोजनाओं और वैग्नर समूह की अन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए माली की सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया था.

यह भी पढ़ें- हाथ में रिंच और पेंचकस लेकर बाइक सही करते हुए दिखे राहुल गांधी, कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंधित की गई कंपनियां वैग्नर ग्रुप को धन मुहैया कराने के लिए सोने के अवैध सौदे करती हैं, ताकि समूह यूक्रेन तथा अफ्रीका में अपने सशस्त्र बलों को बनाए रख सके और उनका विस्तार कर सके. इस बीच, कई अन्य अमेरिकी सरकारी एजेंसियों ने उप-सहारा अफ्रीका में सोने के व्यापार को लेकर मंगलवार को कई परामर्श जारी किए. रूस के अधिकारियों ने प्रीगोझिन और वैग्नर समूह के खिलाफ लगाए सशस्त्र विद्रोह के आरोप हटाने और आपराधिक जांच बंद करने की मंगलवार को घोषणा कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

7 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

15 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

24 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago