खेल

ICC World Cup 2023: पंजाब-केरल को क्यों नहीं मिली विश्व कप मैचों की मेजबानी? राजीव शुक्ला ने बताई वजह

ICC World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के मैचों की मेजबानी नहीं मिलने पर मोहाली और इंदौर समेत देश के प्रमुख क्रिकेट केंद्रों के अधिकारियों ने निराशा जताई है. साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अहमदाबाद को ओपनिंग मैच और फाइनल मैच मिलने को लेकर आपत्ति जताते हुए बीसीसीआई पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम को मैच न मिलने पर निराशा जाहिर करते हुए शशि थरूर ने बीसीसीआई पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तरफ से जवाब आया है.

राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी की तरफ से सभी आयोजन स्थलों को मंजूरी मिलनी होती है, यह पूरी तरह से बीसीसीआई के हाथ में नहीं है.इसलिए, जो लोग आपत्ति जता रहे हैं उन्हें यह एहसास होना चाहिए कि इन स्थानों को चुनते समय हमें आईसीसी की सहमति की भी आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने कहा, “यूपी को कभी भी विश्व कप की मेजबानी का मौका नहीं मिला था. ऐसे में यह पहली बार है जब लखनऊ को विश्व कप की मेजबानी मिली है. राजीव शुक्ला ने मोहाली को लेकर कहा कि यह स्टेडियम ICC के मानकों पर खरा नहीं उतरा और इसलिए उसे वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी नहीं मिली.

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने इंदौर को मैच न मिलने पर निराशा जताते हुए कहा ,‘‘इंदौर में 1987 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच हुआ था. हमें दुख है कि इस बार इंदौर को बाहर रखा गया. पता नहीं बीसीसीआई की क्या मजबूरी थी. हमें लगा था कि इंदौर को मैच मिलेगा.’’

ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप का शेड्यूल देख भड़क उठे शशि थरूर, इस वजह से दिखे नाराज, BCCI को भी लपेटा

पंजाब के खेल मंत्री ने भी जताई आपत्ति

वहीं पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने विश्वकप मुकाबले की मेजबानी करने वाले शहरों में मोहाली को शामिल नहीं किए जाने की निंदा की. उन्होंने दावा किया कि मेजबान शहरों का चयन राजनीति कारणों से प्रेरित है. उनका कहना है कि मोहाली क्रिकेट स्टेडियम 1996 और 2011 के विश्व कप के कुछ प्रमुख मुकाबलों का गवाह रहा है, लेकिन इस बार इसे एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं दिया गया.

बता दें कि ICC और मेजबान बीसीसीआई ने मंगलवार को विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान किया था जिसमें 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक दस शहरों में मैच खेले जायेंगे. मोहाली, इंदौर, राजकोट, रांची और नागपुर को एक भी मैच नहीं मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

44 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago