दुनिया

America: नाबालिग की मौत की आशंका, भारतीय दंपति के प्रत्यर्पण की मांग करेगी अमेरिकी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

एफबीआई और अन्य अमेरिकी संघीय एजेंसियां एक दंपति को प्रत्यर्पित करने के लिए काम कर रही हैं, जो गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भारत भाग गए थे. उनके खिलाफ बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप है, जिसके बारे में अब मृत होने की आशंका है. एवरमैन पुलिस प्रमुख सीडब्ल्यू स्पेंसर ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि कई महीनों से लापता छह साल के नोएल रोड्रिग्ज-अल्वारेज को आखिरी बार अक्टूबर के अंत में या पिछले साल नवंबर की शुरूआत में देखा गया था.

प्रत्यर्पित करके लाया जाए अमेरिका

हम चाहते हैं कि इन भगोड़े माता-पिता को गिरफ्तार किया जाए और प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाया जाए, ताकि हम उनसे नोएल की गुमशुदगी के बारे में जानकारी ले सकें. नोएल सिंडी रोड्रिग्ज-सिंह से पैदा हुए 10 बच्चों में से एक था. तीन भाई-बहन अपने दादा-दादी के साथ रहते थे, जबकि नोएल और अन्य एवरमैन के एक इलाके में मलीन झोपड़ी में अपनी मां सिंडी के साथ रहते थे.

टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली सर्विसेज

स्पेंसर ने कहा कि नोएल की तलाश तब शुरू हुई जब टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली सर्विसेज ने 20 मार्च को एवरमैन में कल्याणकारी जांच करने को कहा था. नोएल के सौतेले पिता अर्शदीप सिंह, मां सिंडी और छह बच्चे विमान में सवार होकर भारत रवाना हो गए. उस समय सिंडी ने पुलिस को बताया कि नोएल अपने बायलोजिकल पिता के साथ मेक्सिको में था, जांच में अधिकारियों ने इस तथ्य को झूठा पाया.

सिंडी ने नोएल के साथ किया दुर्व्यवहार

पुलिस जांच में पाया गया कि सिंडी ने नोएल के साथ दुर्व्यवहार किया. वह उसे खाना और पानी नहीं देती थी. कई मीडिया रिपोटरें के अनुसार, नोएल समय से पहले पैदा हुआ था और कई शारीरिक अक्षमताओं और विकासात्मक विकारों से पीड़ित था. एनबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस समय दंपति ने भारत के लिए उड़ान भरी, उस समय उनके खिलाफ कोई वारंट नहीं था, इस प्रकार उन्हें उड़ान भरने में मदद मिली. पुलिस ने कहा कि बच्चे का शव अभी तक नहीं मिला है, लेकिन खोजी कुत्तों के जरिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago