आईपीएल

IPL: क्या आप जानते हैं आईपीएल इतिहास का पहला मेडन ओवर किसने फेंका था? यहां जानें

First maiden over in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार इन दिनों क्रिकेट फैंस पर चढ़ा हुआ है. सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बस इस वक्त आईपीएल की चर्चा हो रही है. आज किस टीम का किस टीम से मैच है. कहां हो रहा है. कौन खिलाड़ी प्लेइंग एलेवन में खेल रहा है. कौन टीम से बाहर हुआ है.

मतलब मैच के हर मूवेंट की चर्चा होती दिखाई दे रही है. इस बीच आईपीएल के पुराने मैच को भी फैंस याद करते दिखाई देते हैं. कौन सा मैच सबसे बेहतरीन रहा है. किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया, तो चलिए आज हम आपको आईपीएल के उन्हीं यादों के सुनहरे झरोखों में ले चलते हैं और बताते हैं कि आईपीएल में पहला ओवर मेडन (First Maiden Over) किस गेंदबाज ने फेंका था.

क्रिकेट के छोटे पारूप में मेडन ओवर डालना मुश्किल!

टी-20 मैच को फटाफट किक्रेट कहा जाता है. इस क्रिकेट के इस प्रारूप में मेडन ओवर डालना सबसे मुश्किल काम माना जाता है. टी-20 में बल्लेबाजों को छकाने के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करनी पड़ती है, क्योंकि बल्लेबाज हर गेंद पर रन बनाने का प्रयास करता है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच के टॉप-5 मोमेंट्स, क्रुणाल पंड्या की फिरकी, 40 की उम्र में मिश्रा जी का गजब का कैच, LSG की 5 विकेट से धमाकेदार जीत

लिहाजा, देखा जाए तो आईपीएल में बहुत कम गेंदबाज हैं जो एक मेडन ओवर (Maiden Over) फेंक सकते हैं. इसकी वजह है विकेट ज्यादातर समय बल्लेबाजी के अनुकूल होते हैं. गेंदबाजी ट्रैक बहुत कम मिलते हैं. खैर, अब जब मेडन ओवर की हो रही है तो ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी को कैसे भूला जा सकता है, क्योंकि आईपीएल में सबसे पहला ओवर मेडन (First Maiden Over) महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने फेंका था.

ग्लेन मैक्ग्रा ने फेंका था आईपीएल में पहला ओवर मेडन

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर Glenn McGrath (ग्लेन मैक्ग्रा) ने 14 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खेल से दर्शकों का दिल जीता. Glenn McGrath (ग्लेन मैक्ग्रा) आईपीएल में पहला ओवर मेडन (First Maiden Over) फेंकने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है. Glenn McGrath (ग्लेन मैक्ग्रा) ने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए साल 2008 में अरुण जेटली स्टेडियम (तब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में राजस्थान रॉयल टीम के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन के साथ 1 विकेट लिया था और आईपीएल इतिहास पहला मेडन ओवर (First Maiden Over) फेका था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago