Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्रंप ने चीन को दिया एक और झटका, 34 फीसदी के जवाब में लगाया इतने प्रतिशत टैरिफ, व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका को चुनौती देने पर मिलेगा करारा जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ का तीसरा बम फोड़ दिया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.

Donald Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ का तीसरा बम फोड़ दिया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. ये टैरिफ 9 अप्रैल यानी कि आज से लागू होगा. अमेरिका ने चीन की चरफ से लगाए गए 34 फीसदी टैरिफ के बाद ये कदम उठाया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जब अमेरिका को चुनौती दी जाती है तो जवाब और भी मजबूत और दृढ़ तरीके से दिया जाता है.

अमेरिका करारा जवाब देता है- लेविट

लेविट ने आगे कहा, चीन द्वारा अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करना बड़ी गलती थी, अगर अमेरिका पर हमला है, तो वह और भी ताकत से विरोधियों पर पलटवार करता है. इसी के चलते 9 अप्रैल से अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि चीन किसी की तरफ कदम बढ़ाता है तो वह बहुत उदार होगा.

चीन की व्यापार नीतियों की आलोचना

इस दौरान कैरोलिना लेविट ने चीन की व्यापार नीतियों की जमकर आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों के लिए आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का भी आरोप लगाया. लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी इकोनॉमिक सरेंडर का युग खत्म हो चुका है. ट्रंप अब अमेरिकी वर्कर्स और कंपनियों को मूर्खतापूर्ण व्यापार के हाथों बर्बाद होने की मंजूरी नहीं देंगे, जो लाखों हाई-पेइंग जॉब्स को छीन लेती हैं और देश भर में समुदायों को खोखला कर देती हैं”

यह भी पढ़े-ं “अगर चीन ने 8 अप्रैल तक टैरिफ बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया, तो…”, ट्रंप ने शी जिनपिंग को दी बड़ी धमकी, जानें 9 अप्रैल को क्या होने वाला है?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital