दुनिया

दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के 30,000 से ज़्यादा कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे, क्‍यों आई ये नौबत?

USA News: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी बोइंग, जो दुनिया भर में हवाई जहाज़, रॉकेट, उपग्रह एवं मिसाइलें बनाती और बेचती है, उसके हजारों कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं. बोइंग की कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार आधी रात से हड़ताल का ऐलान किया, उनकी मुख्‍य मांग वेतन वृद्धि की है.

कुछ ही दिनों पहले बोइंग प्रबंधन और उनकी सबसे बड़ी यूनियन के बीच एक अस्‍थाई समझौता हुआ था, हड़ताल टालने के लिए 4 साल में 25% वेतन वृद्धि की खबरें आईं. हालांकि, कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार आधी रात से हड़ताल का ऐलान कर दिया गया. ऐसी हड़ताल से बोइंग की मौजूदा मुश्किलें और बढ़ेंगी, क्योंकि कंपनी लगातार छठे साल वित्तीय घाटे की ओर बढ़ रही है और उसने हाल ही में अपनी चुनौतियों से निपटने के लिए एक नए सीईओ की नियुक्ति की है.

बोइंग के नए सीईओ केली ऑर्टबर्ग को झटका

कारोबार विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार रात से शुरू होने वाली संभावित हड़ताल नए सीईओ केली ऑर्टबर्ग के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी, जिन्हें विमान निर्माण उद्योग में विश्वास बहाल करने के लिए पिछले महीने लाया गया था. अमेरिकन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सिएटल और पोर्टलैंड क्षेत्रों में बोइंग के 737 मैक्स, 767 और 777 जेट का उत्पादन करने वाले लगभग 30,000 कर्मचारी 16 वर्षों में अपने पहले पूर्ण अनुबंध पर मतदान करेंगे.

25% वेतन वृद्धि चाहते हैं अधिकतर कर्मचारी

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मशीनिस्ट एंड एयरोस्पेस वर्कर्स (IAM) ने कहा कि मतदान शाम 6 बजे बंद हो जाएगा और उसके बाद जल्‍द परिणाम घोषित किया जाएगा. यदि हड़ताल को मंजूरी दी जाती है, तो यह आधी रात को शुरू हो सकती है. यूनियन के प्रस्तावित सौदे में 25% की सामान्य वेतन वृद्धि, 3,000 डॉलर का साइनिंग बोनस और सिएटल सेक्‍टर में बोइंग के अगले वाणिज्यिक जेट का निर्माण करने की गारंटी शामिल है, बशर्ते कि कार्यक्रम अनुबंध के चार वर्षों के भीतर शुरू हो जाए.

IAM की लोकल ब्रान्‍च ने वेतन, स्वास्थ्य सेवा और नौकरी की सुरक्षा पर असहमति को जाहिर किया था. IAM डिस्ट्रिक्ट 751 के अध्यक्ष जॉन होल्डन ने संकेत दिया कि संघ ने शुरू में 3 वर्षों में 40% से अधिक वेतन वृद्धि की मांग की थी, लेकिन साथ ही उन्होंने ये माना कि “संभवतः हम उस स्थिति में नहीं पहुंचेंगे.”

दोनों पक्षों में अस्थायी समझौता

हाल ही में एक घटनाक्रम में, बोइंग और कर्मचारियों की यूनियन ने घोषणा की थी कि वे अस्थायी अनुबंध समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे वो हड़ताल टल सकती है जो विमानों के उत्पादन को रोक सकती थी. बोइंग और यूनियन ने जो अस्थायी समझौता किया, उसमें इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मशीनिस्ट्स एंड एयरोस्पेस वर्कर्स से जुड़े 33,000 श्रमिकों को चार वर्षों में 25% वेतन वृद्धि देने, और सीनियरटी स्‍टेप इंक्रीमेंट के तहत कुल वेतन में 33% की वृद्धि करने का वादा शामिल था. हालांकि, यह संघ की प्रारंभिक 40% मांग से कम है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

18 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

58 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago