Categories: खेल

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा इंतजार किए गए मुकाबले का समय आ गया है, जब भारत और पाकिस्तान शनिवार को आमने-सामने होंगे. यह मैच मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर खेला जाएगा. भारत की टीम इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए उतरेगी. टीम की कप्तानी अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम की कप्तानी अमाद बट कर रहे हैं. यह टीम भी अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है और दूसरे स्थान पर है.

गत चैंपियन भारत ने अब तक अपने सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया, दूसरे मैच में जापान को 5-1 से, तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से मात दी और पिछले मैच में कोरिया को 3-1 से हराया. भारत ने सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं, पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में लगातार सुधार दिखाया है. उन्होंने मलेशिया और कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ किया, जापान को 2-1 से और चीन को 5-1 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है.

दोनों टीमों के बीच मैदान पर एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता होती है, लेकिन मैदान के बाहर इन टीमों के खिलाड़ी आपस में अच्छा रिश्ता रखते हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, “मैं पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के साथ जूनियर दिनों से खेल रहा हूं और हमारे बीच एक खास रिश्ता है. वे मेरे भाई जैसे हैं. हालांकि, मैदान पर हम उन्हें किसी अन्य विरोधी की तरह ही खेलेंगे और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे.”

पाकिस्तान के कप्तान अमाद ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “भारत ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. हम अपने खेले गए मैचों से आत्मविश्वास लेंगे और मुझे कहना होगा कि हमने हर मैच में सुधार किया है हमने अनुशासन के साथ हॉकी खेली है. भारत के खिलाफ भी हम यही करने की कोशिश करेंगे.” अमाद ने कहा, “हमने पिछले कुछ मैचों में अपने विरोधियों के खिलाफ बेहतरीन बचाव किया है और भारत के खिलाफ भी खासकर पेनल्टी कॉर्नर बचाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए अपने पिछले मुकाबलों में पड़ोसी देश की टीम को आसानी से हराने में कामयाबी हासिल की है. पिछले साल एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था, इससे पहले पाकिस्तान को चेन्नई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के हाथों 4-0 से हार मिली थी. जकार्ता 2022 में हुए एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और भारत के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा था. जबकि ढाका में हुई हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया था.

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत का मानना है, “यह आंकड़े मैच से पहले कोई मायने नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा, पिछले नतीजे ज्यादा मायने नहीं रखते हैं. पाकिस्तान एक मजूबत टीम है और उनके पास खेल में कभी भी पलटवार करने की क्षमता है. हम कल के लिए मैच के लिए देख रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- Hockey Asian Champions Trophy: हरमनप्रीत के दो गोलों की बदौलत भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

4 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago