सीएम देवेंद्र फडणवीस की रैली.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ. नागपुर में राज्य सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस के समर्थकों ने एक रैली का आयोजन किया, जिसमें एक अलग ही नजारा देखने को मिला, रैली में उस समय हड़कंप मच गया, जब रैली में जेबकतरे पहुंच गए और लोगों की जेबें कटना शुरू हो गई.
रैली के वक्त 30 से ज्यादा लोगों ने अपने बटुए और अन्य सामान खोने की शिकायत की. 31 लोगों की शिकायत के बाद राणा प्रताप नगर, सोनेगांव और बजाज नगर पुलिस थानों में अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.
पुलिस ने अहिल्यानगर से एक गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित तौर पर कैश, मोबाइल फोन, सोने की चेन जैसी चीजें चुराने का आरोप है. एक पुलिस अधिकारी की भी सोने की चेन खो गई है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं.
यह शपथ ग्रहण समारोह 33 साल बाद नागपुर में हुआ है. इससे पहले, 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाईक के शासनकाल में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इस बार शपथ ग्रहण समारोह में 39 मंत्रियों का स्वागत किया गया, जिनमें देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों को शामिल किया गया था. राज्यपाल सी. सुब्रह्मणियम ने इन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई.
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…