दुनिया

अंजू बनी फातिमा? पाकिस्तान में नसरूल्लाह से की दूसरी शादी, सामने आया निकाहनामा, फिर भी कह रहे- हम सिर्फ दोस्त हैं

Anju (Fatima) Nasrullah News: भारत से पाकिस्तान गई क्रिश्चियन महिला ‘अंजू’ के खूब चर्चे हो रहे हैं. खबर है कि अंजू ने वहां इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है और उसने अपने कथित फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है. वहां की कोर्ट से उन दोनों का वीडियो भी सामने आया है. इसका अलावा एक और वीडियो में अंजू एक नसरुल्लाह के साथ मस्‍ती करते नजर आ रही है, जिसे प्री वेंडिंग वीडियो शूट बताया जा रहा है. दोनों का निकाहनामा भी सामने आ गया है. लेकिन इस सबके बावजूद वे दोनों मीडिया से यही कह रहे हैं कि उन्‍होंने आपस में शादी नहीं की है.

अंजू भारत में पहले से शादीशुदा, उसके दो बच्चे भी हैं
आज सुबह पाकिस्‍तानी मीडिया में खबरें दिखाई गईं कि अंजू को पाकिस्‍तान पसंद आ गया है और मुस्लिम मर्द नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है, उसने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय मीडिया में ये खबरें दिखाई जा रही हैं कि अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. अंजू का जन्‍म यूपी के एक गांव में हुआ था, उसने पहले एक क्रिश्चियन से शादी की थी. फिर क्रिश्चियन पति को छोड़कर हाल में ही वह पाकिस्‍तान भाग गई. हालांकि, उसका कहना है कि वीजा के जरिए ही वो वहां पहुंची.

 

नसरुल्लाह बोला- अभी अंजू से निकाह नहीं किया
अब तक ये स्‍पष्‍ठ हो चुका है कि अंजू जिस फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी, उसका नाम नसरुल्लाह है. और, अब उसने अंजू से निकाह की खबरों को झूठ बताया है. वो ये भी मानने को तैयार नहीं है कि वो गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हैं या अब शौहर-बीवी बन गए हैं. पाकिस्‍तान में बैठा नसरुल्लाह तमाम खबरों और कागजों (निकाहनामा) को झूठा बता रहा है. उसका कहना है कि उसने अभी अंजू से निकाह नहीं किया है.

नसरुल्लाह एक भारतीय न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा- अंजू से मेरा निकाह नहीं हुआ है. ये सब झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. हम सिर्फ कोर्ट में असिस्टेंट जज के सामने पेश हुए थे. हमें पाकिस्‍तानी सरकार ने 50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी है, क्योंकि अंजू विदेशी है और उसकी जान को खतरा था.

यह भी पढ़ें— Anju Nasrullah: अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से करेगी निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट

अंजू मुसलमान नहीं बनी है- नसरुल्लाह
यह पूछे जाने पर कि अंजू आपकी कौन है? तो नसरुल्लाह बोला कि अंजू मेरी बेस्ट फ्रेंड है. अंजू के बुर्का पहनने पर नसरुल्लाह ने कहा कि बुर्का पहनना पाकिस्‍तान का रिवाज है. उसने कहा- हमने अंजू को इसलिए बुर्का पहनाया, ताकि उसे (अंजू) किसी की नजर ना लगे और कोई भी उसे ना देख सके. नसरुल्लाह ने ये भी कहा कि अंजू मुसलमान नहीं बनी है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

17 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

43 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

43 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

60 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago