Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया. वहां चुनाव में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत मिली है. श्रीलंकाई चुनाव आयोग ने उनकी जीत की घोषणा कर दी है. अब वे 23 सितंबर को नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले सकते हैं.
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुरा दिसानायके को राष्ट्रपति पद के चुनाव में 42% वोट मिले. श्रीलंका के चुनावी इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि जब कोई उम्मीदवार (अनुरा दिसानायके) दूसरा राउंड जीतकर राष्ट्रपति बनेगा. इस बार वहां किसी भी उम्मीदवार को 50% वोट नहीं मिले.
अनुरा दिसानायके श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति होंगे और वह मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की जगह लेंगे. अनुरा ने जीत हासिल करने के बाद X.com पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. उन्होंने कहा, “सदियों से हमने जो सपना देखा था, वह आखिरकार साकार हो रहा है. यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का नतीजा नहीं है, बल्कि आप जैसे लाखों लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है. आपकी प्रतिबद्धता ने हमें यहां तक पहुंचाया है और इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं.”
कहा- हम श्रीलंका के इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार
अनुरा दिसानायके ने लोगों को धन्यवाद देते हुए आगे कहा, “यह जीत हम सबकी है. यहां तक पहुंचने का हमारा सफर कई लोगों के बलिदानों से तय हुआ है, जिन्होंने इस मकसद के लिए अपना पसीना, आंसू और यहां तक कि अपनी जान भी दे दी. उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता. हम उनकी उम्मीदों और संघर्षों का राजदंड थामे हुए हैं, यह जानते हुए कि इसमें कितनी जिम्मेदारी है. उम्मीद और उम्मीद से भरी लाखों आंखें हमें आगे बढ़ाती हैं और हम मिलकर श्रीलंका के इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं. यह सपना एक नई शुरुआत से ही साकार हो सकता है. सिंहली, तमिल, मुस्लिम और सभी श्रीलंकाई लोगों की एकता इस नई शुरुआत का आधार है. हम जिस नए पुनर्जागरण की तलाश कर रहे हैं, वह इसी साझा ताकत और दृष्टि से उभरेगा.”
– भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…
Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…