दुनिया

China Protest: जिनपिंग के विरोध के बीच सड़कों पर उतरे सेना के Tank, क्या दोहराया जाएगा तियानमेन स्क्वायर? मारे गए थे 10 हजार लोग

China Protest: इन दिनों चीन में शी जिनपिंग की शून्य-कोविड नीति का विरोध हो रहा है. वहीं प्रदर्शन कर रहें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चीनी अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. चीन की सड़कों पर कई सैन्य टैंक देखने को मिल रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक़ , एक वीडियो में सोमवार की रात पूर्वी शहर शुझोऊ में कई टैंक एक साथ देखने को मिल रहे हैं. इस फुटेज ने 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की यादों को फिर से ताजा कर रहा है, जब हजारों चीनी प्रदर्शनकारियों को टैंकों से कुचल दिया गया था.

चीन में प्रदर्शनकारियों पर अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए उनके साथ मारपीट भी की है. वायरल वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, उसे पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और हांग्जो के एक मुख्य चौक से घसीटा है.

ये भी पढ़ें- Business: इस छोटे से बिजनेस से होगी हर महीने 1 लाख रु तक की कमाई! सरकार भी करेगी आपकी मदद, जानिए डिटेल्स

वही एक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति चिल्लाकर पुलिस को महिला को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दो अधिकारियों को प्रदर्शनकारी की तरफ दौड़ते हुए और वापस जाने के लिए चिल्लाते हुए आप देख सकते है. फुटेज में पुलिस अधिकारियों के एक समूह को हांग्जो में दो लोगों को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ भी वीडियो में दिख रही है. इस दौरान अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई और अधिकारी दोनों प्रदर्शनकारियों को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए ले कर जा रहे है.

सेना के टैंक देख उठ रहे कई सवाल

जब पुलिस अधिकारी सोमवार की रात प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ला रहे थे, तब शूझोउ की सड़कों पर सैन्य टैंक घूमते हुए दिखायी दे रहा था. स्थानीय लोगों ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या टैंक शंघाई जा रहे थे, लेकिन कई लोगों ने कहा कि यह संभव है कि टैंक केवल सैन्य युद्धाभ्यास से लौट रहे हों. चीन की कठोर शून्य-कोविड नीति के विरोध में एक सप्ताह से सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर कर परदर्शन कर रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

20 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

36 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago