दुनिया

Australia: PM मोदी ने दूसरी बार उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं और खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया. दोनों पक्षों ने इस वर्ष के अंत तक एक समग्र व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य भी तय किया। मोदी और अल्बनीज के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने छात्रों, अकादमिक शोधकर्ताओं और व्यापारियों के लिए अवसरों को खोलने और अवैध प्रवासन को रोकने के लिए प्रवासन एवं गतिशीलता साझेदारी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए. दोनों नेता ऑस्ट्रेलिया-भारत हरित हाइड्रोजन कार्यबल के संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर किए जाने के गवाह भी बने.

मंदिरों में हमलों पर क्या बोले पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मंदिरों की सुरक्षा पर बात की। पीएम ने एक बयान में कहा , ‘प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीजऔर मैंने अतीत में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है. हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री अल्बनीजने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी अपने कार्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए.

इसे भी पढ़ें : G20 summit: श्रीनगर में G20 प्रतिनिधियों ने गोल्फ का लुत्फ उठाया, मुगल गार्डन की सैर की

ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया क्या रही
अल्बनीज ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस मामले से निपटेंगे. तो वही अल्बनीज की मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा, ‘‘हमें यह कतई मंजूर नहीं है कि कोई भी अपने कृत्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए. मैं इससे निपटने के वास्ते अभी तक उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री अल्बनीज का शुक्रिया अदा करता हूं.

– भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago