दुनिया

रूस से गोवा आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया, 238 यात्री सवार

Azur Airlines Chartered Plane: रूस के पर्म अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोवा के लिए आ रही अजूर एयर के एक चार्टर्ड विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. वहीं फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है. इस फ्लाइट में 2 बच्चों और 7 क्रू समेत कुल 238 यात्री सवार हैं.

गोवा हवाई अड्डे के निदेशक को यह धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ है. इसके बाद प्लेन के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया. वहां पर प्लेन के लैंड करने के बाद जांच की जा रही है. अभी तक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले के बारे कोई जानकारी नहीं मिली है. जनवरी के महीने में यह दूसरी बार है जब मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

कुछ दिनों पहले भी मिली थी ऐसी ही धमकी

इसके पहले, जनवरी की शुरूआत में ही मॉस्को से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट पर जब इस फ्लाइट के लैडिंग हुई तो इसमें करीब 200 से ज्यादा यात्री सवार थे. रूसी विमान की आपात लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आ गया. वहीं एयरपोर्ट पर प्लेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद विमान को चेक किया गया. एयरबेस पर उतरे विमान में NSG को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था.

ये भी पढ़ें: British PM ऋषि सुनक पर पुलिस ने की कार्रवाई, कार की सीट बेल्ट नहीं लगाने पर लगाया 100 पाउंड का जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, गोवा हवाईअड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रक को बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को डायवर्ट कर दिया गया था. बम की धमकी मिलने के बाद गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बैठक की. मास्को से गोवा जा रही अजूर एयरलाइंस की उड़ान जेडएफ 2401 को गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे पर पार्क करने का निर्देश दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 seconds ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

15 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago