Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में आग, 44 की मौत, 22 से अधिक घायल

Bangladesh Building Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात को एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई. आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Bangladesh Building Fire

आग बुझाते दमकलकर्मी.

Bangladesh Building Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात 29 फरवरी को एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई. जानकारी के अनुसार इसमें 44 लोगों की मौत हो गई. 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए. इस दौरान फायर बिग्रेड की 13 गाड़िया आग बुझाने में जुटी रही.

फायर कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार आग ग्रीन कोजी काॅटेज नाम इमारत में लगी थी. बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया इनमें से 42 लोग बेहोश थे. सभी घायलों को ढाका मेडिकल काॅलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंतलाल सेन ने कहा कि रात में सबसे पहले 9 बजकर 50 मिनट पर पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और उसके बाद तेजी से मंजिलों तक फैल गई. हालांकि रात 12ः30 आग पर काबू पा लिया गया था.

आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों की तरफ भागे।

सुरक्षा कर्मियों ने बिल्डिंग से 75 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि घायलों का ब्रीदिंग सिस्टम बुरी तरह डैमेज हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग में फंसे लोगों का ब्रीदिंग सिस्टम पूरी तरह डैमेज हो चुका है. कुल मिलाकर फिलहाल 22 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं जो लोग जीवित हैं उनका ब्रीदिंग सिस्टम पूरी तरह खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि अभी मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है. वहीं शव बुरी तरह जल चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital