बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना. इनसेट में उनके बेटे वाजेद जॉय.
Bangladesh News: बांग्लादेश में बवाल मचा हुआ है. वहां छात्र नेताओं की अगुवाई में जुटी लाखों लोगों की भीड़ ने बरसों से सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश से भागने के लिए मजबूर कर दिया. आनन-फानन में शेख हसीना अपने कुछ करीबियों के साथ सोमवार को हेलिकॉप्टर से भारत आ गईं. यहां से उनके लंदन जाने की खबरें आने लगीं.
मगर, अभी शेख हसीना के बेटे वाजेद जॉय ने कहा है कि शेख हसीना अभी भारत में ही रहेंगी. वाजेद जॉय ने जर्मन वेबसाइट डॉयचे वेले से बात की थी, अपने बयान में उन्होंने कहा कि मेरी मां का कहीं और जाने का अभी कोई प्लान नहीं है. उन्होंने वो दौर देखा है जब परिवार के लोगों को हिंसक भीड़ ने घेर लिया था. जिन्होंने मुल्क को पाकिस्तान से आजादी दिलाई, उनकी हत्या कर दी गई थी.
वाजेद जॉय ने दावा कि किया हसीना ने अभी तक किसी भी देश से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है. जॉय ने कहा कि उनके ब्रिटेन या अमेरिका जाने के दावे किए जा रहे हैं, जो कि सच नहीं है. उन्होंने ये भी कहा शेख हसीना ने इस्तीफा देने का फैसला एक दिन पहले ही कर लिया था. कुछ ही लोग ये बात जानते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन से बीते 15 दिनों में 75,000 करोड़ टका का नुकसान हुआ है. ये रकम 54 हजार करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है.
जुलाई से बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं हो रही हैं और वहां 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. राजधानी ढाका समेत कई स्थानों पर जारी हिंसा में हसीना की पार्टी अवामी लीग और उनके सहयोगी दलों से जुड़े करीब 29 नेताओं की मंगलवार को हत्या कर दी गई. इनमें अवामी लीग के 20 नेता शामिल हैं.
खबर यह भी है कि भारतीय दूतावास के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से वापस लौट आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 30 स्टाफ्स अभी भी ढाका में मौजूद है. भारतीय दूतावास ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है.
– भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…