दुनिया

Bangladesh: आरक्षण विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल दो छात्रों को अंतरिम सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के मुख्य समन्वयकों में से एक छात्र नेता नाहिद इस्लाम को शुक्रवार (9 अगस्त) को देश की नवगठित अंतरिम सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और डाक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.

बीते 5 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़कर भारत आने के बाद बांग्लादेश में गुरुवार (8 अगस्त) रात अंतरिम सरकार ने शपथ ली थी, जिसमें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है. यूनुस ने रक्षा, शिक्षा, रेलवे, कृषि, वाणिज्य आदि सहित कई प्रमुख मंत्रालय अपने पास रखे हैं.

सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के एक अन्य प्रमुख नेता आसिफ महमूद को युवा एवं खेल मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है.

नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद

छात्र कार्यकर्ता मोहम्मद नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद हाल ही में हुए विद्रोह के दो प्रमुख चेहरे थे, जिसके कारण शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया. नाहिद का जन्म 1998 में ढाका में हुआ था और वे ढाका विश्वविद्यालय में 2016-17 बैच के समाजशास्त्र के छात्र हैं.

आसिफ भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के एक अन्य प्रमुख समन्वयक थे. कोमिला के रहने वाले आसिफ ढाका यूनि​वर्सिटी में 2017-18 सत्र के भाषा विज्ञान के छात्र हैं. वह यूनिवर्सिटी के छात्र अधिकार परिषद के अध्यक्ष भी थे.

कई दौर की चर्चा हुई

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता नाहिद अब देश में अंतरिम सरकार के गठन में भी एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं.

उन्होंने शेख हसीना के ढाका से जाने के बाद न केवल बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान के साथ कई दौर की चर्चा की, बल्कि यूनुस को अंतरिम सरकार में शामिल होने के लिए राजी करने में भी प्रमुख भूमिका निभाई.

उन्होंने आश्वासन दिया था कि अंतरिम राष्ट्रीय सरकार में छात्र समुदाय और नागरिक समाज के सदस्यों का उचित प्रतिनिधित्व होगा.

अंतरिम सरकार में 17 सदस्य

गुरुवार दोपहर जब यूनुस ढाका पहुंचे तो हवाई अड्डे पर सेना प्रमुख जमान और नाहिद इस्लाम सहित कई छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया. अंतरिम सरकार में 17 सदस्य हैं, जो मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से लेकर पूर्व केंद्रीय बैंक गवर्नर और पूर्व चुनाव आयुक्त तक विभिन्न पृष्ठभूमियों से आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

14 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

29 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago