Categories: दुनिया

अमेरिका में नाव हादसा, फेरी प्लेटफॉर्म के ढहने से 7 की मौत

America Boat Accident: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सैपेलो द्वीप पर एक फेरी (छोटे यात्री जहाज) प्लेटफॉर्म के ढहने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि शनिवार को एक नाव से टकराने के बाद घाट पर स्थित एक गैंगवे (प्रवेश करने का पथ) ढह गया, इस दौरान वहां जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए लोग पानी में गिर गए.

जॉर्जिया प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रवक्ता टायलर जोन्स के अनुसार कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

जॉर्जिया के गवर्नर ने हादसे पर जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा कि वह और उनका परिवार सपेलो द्वीप पर हुई त्रासदी से दुखी हैं, राज्य और स्थानीय बचाव दल इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं, वह काम कर रहे हैं, इसलिए हम जॉर्जिया वासियों से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे साथ मिलकर उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जो खो गए हैं, जो अभी भी खतरे में हैं, उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.

जॉर्जिया के प्रतिनिधि बडी कार्टर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “फेरी डॉक पर हुई त्रासदी के बाद मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सैपेलो द्वीप के साथ हैं। गवर्नर केम्प ने खोज, बचाव और रिकवरी में सहायता के लिए राज्य संसाधन भेजे हैं. इस हृदय विदारक क्षति के बाद मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.

बता दें कि जॉर्जिया के मैकिन्टोश काउंटी में स्थित राज्य संरक्षित अवरोधक द्वीप सैपेलो द्वीप तक केवल नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है.

आईएएनएस

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

40 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

44 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

52 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

1 hour ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

1 hour ago