Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका में नाव हादसा, फेरी प्लेटफॉर्म के ढहने से 7 की मौत

America Boat Accident: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सैपेलो द्वीप पर एक फेरी (छोटे यात्री जहाज) प्लेटफॉर्म के ढहने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.

ferry platform

अमेरिका में फेरी प्लेटफॉर्म के ढहने से 7 की मौत.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

America Boat Accident: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सैपेलो द्वीप पर एक फेरी (छोटे यात्री जहाज) प्लेटफॉर्म के ढहने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि शनिवार को एक नाव से टकराने के बाद घाट पर स्थित एक गैंगवे (प्रवेश करने का पथ) ढह गया, इस दौरान वहां जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए लोग पानी में गिर गए.

जॉर्जिया प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रवक्ता टायलर जोन्स के अनुसार कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

जॉर्जिया के गवर्नर ने हादसे पर जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा कि वह और उनका परिवार सपेलो द्वीप पर हुई त्रासदी से दुखी हैं, राज्य और स्थानीय बचाव दल इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं, वह काम कर रहे हैं, इसलिए हम जॉर्जिया वासियों से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे साथ मिलकर उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जो खो गए हैं, जो अभी भी खतरे में हैं, उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.

जॉर्जिया के प्रतिनिधि बडी कार्टर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “फेरी डॉक पर हुई त्रासदी के बाद मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सैपेलो द्वीप के साथ हैं। गवर्नर केम्प ने खोज, बचाव और रिकवरी में सहायता के लिए राज्य संसाधन भेजे हैं. इस हृदय विदारक क्षति के बाद मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.

बता दें कि जॉर्जिया के मैकिन्टोश काउंटी में स्थित राज्य संरक्षित अवरोधक द्वीप सैपेलो द्वीप तक केवल नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital