उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ताओं की मांग है क‍ि निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़े चुनाव, भाजपा आलाकमान से करेंगे बात, बोले- संजय निषाद

UP By Election: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश व‍िधानसभा की नाै सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया. संजय निषाद ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का इरादा है कि निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़े. उम्मीदवार भले ही बीजेपी का हो, सिंबल हमारा होगा. हमने ये बात भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को बता दिया है. अब हम केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस विषय को रखेंगे.

एनडीए के उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे. मंझवा और कटहरी दोनों सीटों पर हमने अपनी दावेदारी की है. मेरा मानना है कि इन दोनों सीटों पर निषाद पार्टी का हक जायज है.

9 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार: संजय निषाद

उन्होंने कहा कि हम लोग सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार हैं. इसके लिए हम धरातल पर काम कर रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि हम लोग जीत दर्ज कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने में सफल रहेंगे. हमने जमीन पर जनता के हित में काम किए हैं, जिसका फायदा हमें आगामी उपचुनाव में देखने को मिलेगा.

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थी.

किन 9 सीटों पर होने हैं उपचुनाव?

प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.

कब होगा मतदान?

चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गई. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी. मतदान 13 नवंबर को तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

8 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

20 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago