दुनिया

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट, 40 की मौत, कई घायल

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को एक राजनीतिक दल की बैठक में जोरदार बम धमाका हुआ. विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और कईयों के घायल होने की सूचना है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ. पुलिस के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को लाया गया है. बचावकर्मी लोगों को बचाने में जुटे हैं.

जिहाद नहीं, यह आतंकवाद है: जेयूआईएफ नेता

इस बम धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के कई नेताओं के मारे जाने की भी खबर है. घटना के बाद जेयूआईएफ के नेता ने कहा, “यह जिहाद नहीं है, यह आतंकवाद है.” उन्होंने कहा, ” यह पहला बम धमाका नहीं है जिससे जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है.” बता दें कि फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि धमाका प्लांट किए गए बम से हुआ या यह एक सुसाइड ब्लास्ट था. धमाके के बाद से पाक पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. हर तरफ सामान बिखरे नजर आ रहे हैं. वहीं, इस हमले की अभी तक किसी अलगाववादी संगठनों ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

18 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

33 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago