Australia Mass Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर 2025 को हनुक्का उत्सव के दौरान आतंकी हमला हुआ. इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए. हमलावर मुस्लिम पिता-पुत्र थे. हमलावर साजिद अकरम हमले के दौरान वहीं पर पुलिस की गोली से मारा गया, जबकि उसका 24 साल का बेटा नवीद घायल हो गया. जांच-पड़ताल में सामने आया है कि अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था.
तेलंगाना पुलिस ने उसके बारे में कई बातें मीडिया को बताई हैं. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला साजिद अकरम 1998 में नौकरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था. उसके बाद परिवार से उसका संपर्क बहुत कम रह गया. आखिरी बार वह 2022 में हैदराबाद आया था.
तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. पुलिस का कहना है कि परिवार को साजिद के कट्टरपंथी विचारों या गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी. उसका कट्टर बनना भारत से जुड़ा नहीं लगता. तेलंगाना पुलिस ने साफ किया कि प्रारंभिक जांच में भारत या तेलंगाना में कोई स्थानीय कनेक्शन नहीं मिला. साजिद ने ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट सेटलमेंट के बाद भी भारतीय पासपोर्ट रखा था.
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि हैदराबाद के परिवार ने साजिद से रिश्ता तोड़ लिया था, क्योंकि उसने ईसाई महिला से शादी की थी.
साजिद अकरम और उसका बेटा, दोनों नवंबर 2025 में ही फिलीपींस भी गए थे. बताया जा रहा है कि साजिद ने भारतीय पासपोर्ट इस्तेमाल किया, जबकि नवीद ने ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट को यूज किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां उन्होंने सैन्य स्टाइल ट्रेनिंग ली, इसकी जांच चल रही है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि साजिद अकरम द्वारा किया गया हमला इस्लामिक स्टेट (ISIS) की विचारधारा से प्रेरित था. हमले में यहूदियों को निशाना बनाया गया. कार में आईएसआईएस का झंडा मिला था. 14 दिसंबर 2025 को हुआ हमला ऑस्ट्रेलिया में बीते दशकों का सबसे बड़ा मास शूटिंग है.
यह भी पढ़िए: बोंडी ‘नरसंहार’ का पाकिस्तान कनेक्शन, जानिए बाप-बेटे साजिद-नवीद अकरम की प्रोफाइल
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…