खिड़की तोड़ने पर 48 वर्षीय सिख पर जुर्माना
BRITAIN: हॉकी स्टिक से आवासीय कॉलोनी की खिड़की व कई अन्य अपराधों के लिए 48 वर्षीय एक सिख पर जुर्माना लगाया गया और गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मारस्टन रोड, लीसेस्टर के जोतिंदर सिंह पर पिछले सप्ताह 480 पाउंड का जुर्माना, 192 पाउंड का पीड़ित अधिभार और 85 पाउंड का कोर्ट खर्च अदा करने का आदेश दिया गया. लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उसे 22 महीने के लिए गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया.
ये भी पढ़े:- मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 24 घायल, ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे
पिछले साल 7 सितंबर को सिंह ने लीसेस्टर सिटी सेंटर के डी मोंटफोर्ट हाउस में गलत जगह पर कार पार्क करन से रोकने पर हॉकी स्टिक से एक खिड़की तोड़ दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक सिविल कोर्ट की सुनवाई के बाद हुई क्षति के लिए वह 2,000 पाउंड चुका रहा है. 2011 में उसे चार साल के लिए गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.
ये भी पढ़े:- Pakistan: पाक PM शहबाज शरीफ ने लगाए थे पीएम मोदी से गुहार, चंद घंटों में बदला पाक का तेवर, फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा
सिंह को 2004, 2010 और 2011 में ड्रिंक-ड्राइविंग के लिए सजा सुनाई जा चुकी है. एक स्पीड कैमरे ने उसे 28 मई, 2022 को 66 मील प्रति घंटे और अगले दिन 52 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा. पिछले महीने वह मैनर रोड, थुरमास्टोन में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था.
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…