Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BRITAIN: हॉकी स्टिक से घर की खिड़की तोड़ने पर 48 वर्षीय सिख पर जुर्माना, गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध

सिंह ने लीसेस्टर सिटी सेंटर के डी मोंटफोर्ट हाउस में गलत जगह पर कार पार्क करन से रोकने पर हॉकी स्टिक से एक खिड़की तोड़ दी थी

Hockey Stick

खिड़की तोड़ने पर 48 वर्षीय सिख पर जुर्माना

BRITAIN: हॉकी स्टिक से आवासीय कॉलोनी की खिड़की व कई अन्य अपराधों के लिए 48 वर्षीय एक सिख पर जुर्माना लगाया गया और गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मारस्टन रोड, लीसेस्टर के जोतिंदर सिंह पर पिछले सप्ताह 480 पाउंड का जुर्माना, 192 पाउंड का पीड़ित अधिभार और 85 पाउंड का कोर्ट खर्च अदा करने का आदेश दिया गया. लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उसे 22 महीने के लिए गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया.

ये भी पढ़े:- मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 24 घायल, ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे

2011 में भी लगा था गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध

पिछले साल 7 सितंबर को सिंह ने लीसेस्टर सिटी सेंटर के डी मोंटफोर्ट हाउस में गलत जगह पर कार पार्क करन से रोकने पर हॉकी स्टिक से एक खिड़की तोड़ दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक सिविल कोर्ट की सुनवाई के बाद हुई क्षति के लिए वह 2,000 पाउंड चुका रहा है. 2011 में उसे चार साल के लिए गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

ये भी पढ़े:- Pakistan: पाक PM शहबाज शरीफ ने लगाए थे पीएम मोदी से गुहार, चंद घंटों में बदला पाक का तेवर, फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

ड्रिंक-ड्राइविंग की सजा

सिंह को 2004, 2010 और 2011 में ड्रिंक-ड्राइविंग के लिए सजा सुनाई जा चुकी है. एक स्पीड कैमरे ने उसे 28 मई, 2022 को 66 मील प्रति घंटे और अगले दिन 52 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा. पिछले महीने वह मैनर रोड, थुरमास्टोन में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital