दुनिया

Pakistan: पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर विपक्ष ने शहबाज शरीफ को घेरा, कहा- कुछ तो शर्म कीजिए…

Pakistan: पाकिस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात को लेकर वहां की सियासत में छींटाकशी का दौर जारी है. इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पुराना विडियो शेयर करते हुए शहबाज शरीफ की सरकार पर हमलावर हो रहे हैं.

इस वीडियो में नरेन्द्र मोदी बता रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान को भीख का कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया है. शेयर किए गए इस वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री कह रहे हैं, ‘भाइयों-बहनों, हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी. उसे कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मैंने मजबूर कर दिया.’

इमरान खान को वापस लाने की मांग

पाकिस्तान में सीनेटर आजम खान स्वाति ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वीडियो को ट्वीट कर यह लिखा, ‘सुनिए, भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के बारे में क्या कह रहे हैं. अगर आप में थोड़ी भी इज्जत नहीं बची है तो थोड़ी शर्म ही कर लीजिए. पाकिस्तान को बचाने का बस एक ही तरीका है, इमरान खान को वापस लाना.’

इसे भी पढ़ें: Abdul Rehman Makki: UNSC ने हाफिज सईद के रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की को किया वैश्विक आतंकी घोषित, चीन ने लगाया था अड़ंगा

वीडियो से अपनी ही किरकिरी करा बैठी इमरान की पार्टी

पाकिस्तान में इस वीडियो से शहबाज शरीफ सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेरने की इमरान की पार्टी की कोशिश से खुद उसकी ही किरकिरी हो रही है. साल 2019 के इस वीडियो के समय खुद इमरान की पार्टी पीटीआई सत्ता में थी. PM मोदी के इस वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने आने के बाद से पाकिस्तान में पीटीआई की काफी फजीहत हो रही है. ऐसे में विपक्ष द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वीडियो को शेयर करना उसके गले की ही फास बनते जा रहा है.

इसे लेकर पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट किया है कि, ‘इसका सबसे फनी पार्ट यह है कि पीटीआई इस वीडियो को शेयर कर हालिया सरकार से कह रही है कि देखिए आपके बारे में मोदी क्या कह रहे हैं. जबकि यह वीडियो क्लिप तो अप्रैल 2019 का है जब इमरान खान सरकार में थे.

पाकिस्तान की वैश्विक मंच पर हो रही फजीहत को आप इस बात से समझ सकते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के खस्ता आर्थिक हालात का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारे मित्र देश भी हमें ‘भिखारी’ समझते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

7 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago