देश

Wrestlers Protest: भारतीय रेसलिंग में बगावत, पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक फेडरेशन के खिलाफ धरने पर बैठे

Wrestlers Protest: देश की राजधानी दिल्ली में पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे. कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था. हम आज प्रेस वार्ता कर हमारी बात रखेंगे. हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है. इस प्रदर्शन (Wrestlers Protest) में बजरंग पुनिया के अलावा साक्षी मलिक समेत दर्जनों पहलवान मौजूद थे.

भारतीय रेसलर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ (Wrestlers Protest) फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए. बजरंग पुनिया ने ट्विटर पर लिखा कि फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है. कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है. लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए? अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने आगे लिखा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया. मनचाहे कायदे कानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

विनेश फोगाट ने अपने ट्विटर पर लिखा – खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलंपिक और बड़े खेलो के लिए तैयारी करता है लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे मनोबल टूट जाता है. लेकिन अब हम नही झुकेंगे. अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे.  वहीं, साक्षी मलिक ने विरोध जताते हुए अपने ट्विटर पर लिखा- खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद बृजभूषण सिंह का दावा, ‘गुजरात में AAP ने बनाई सरकार तो छोड़ दूंगा राजनीति’

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ घरने पर बैठने वाले पहलवानों में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य पहलवान शामिल हैं. पहलवानों ने यूपी के कैसरगंज लोकसभा से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

3 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

11 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

53 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago