खेल

Rishabh Pant Health Update: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, पंत को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो वर्तमान में पिछले साल दिसंबर में हुई एक सड़क दुर्घटना के दौरान लगी चोटों का इलाज करा रहे हैं. लेकिन इस बीच अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हफ़्ते में ऋषभ पंत को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. बताया जा रहा है कि मुंबई में सफल सर्जरी होने के बाद से ही पंत अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी लिगामेंट की दो सफल सर्जरी हुई है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि पंत की बाकी लिगामेंट इंजरी अपने आप ही ठीक हो जाएंगी.

पंत को जल्दी मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ के लिगामेंट की दो सफल सर्जरी हुई है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि पंत की बाकी लिगामेंट इंजरी अपने आप ही ठीक हो जाएंगी.” इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि भारतीय टीम का ये विकेटकीपर बल्लेबाज जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: हैदराबाद वनडे से पहले जूनियर NTR से मिले भारतीय खिलाड़ी, शेयर की खास पोस्ट

बता दें, रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि लिगामेंट इंजरी ठीक होने के बाद उनका रिहैबिलिटेशन शुरू हो जाएगा, जिसके लिए समय करीब 5-6 सप्ताह का है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि कुछ महीनों के बाद, उनकी खेल में वापसी का आकलन किया जाएगा.

पंत ने शेयर किया खास मैसेज

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने जनवरी की शुरुआत में भयानक सड़क दुर्घटना के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन दिया. टीम इंडिया के इस स्टार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा जब उनकी लग्जरी कार दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर पर एक डिवाइडर से टकराकर आग की लपटों में घिर गई.

पंत दुर्घटना में बच गए लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए, उनके शरीर पर काफी चोट आई जबकि सबसे बड़ी चोट लिगामेंट से जुड़ी है. पंत ने सोशल मीडिया पर फैंस और अपने शुभचिंतकों के लिए एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी सर्जरी और रिकवरी पर अपडेट दिया. उनके नोट में कहा गया है, “मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं. मैं बस सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही, और मैं जल्द ठीक होने की राह पर हूं.”

टीम इंडिया के लिए भी किया ट्वीट

ऋषभ पंत ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अपने दिल की गहराई से, मैं अपने सभी फैंस, टीम के साथियों, डॉक्टरों को धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं.’

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

25 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago