दुनिया

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप में मरने वालों की संख्या पहुंची 2 हजार के पार, घरों में जाने से डर रहे लोग, पहाड़ी इलाकों में भीषण तबाही

मोरक्को के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ताजा जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की वजह से 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हो गए हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने कहा है कि ज्यादातर मौतें पहाड़ी इलाकों में हुई है जहां राहत-बचाव के लिए पहुंचना मुश्किल था. शुक्रवार देर रात मोरक्को के हाई एटलस पहाड़ों में आई भूकंप की तीव्रता 7.2 थी.

1 हजार से ज्यादा मौतें हुईं

मोरक्को में शुक्रवार देर रात आये विनाशकारी भूकंप में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 1200 से अधिक घायल हुए हैं.भूकंप की वजह से ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ी इलाकों में हुआ है.

भारत समेत कई देशों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई देशों के नेताओं ने मोरक्को को मदद की पेशकश की है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव कर्मी दूरदराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. घरों में सो रहे लोग भूकंप आने पर बाहर भागने लगे. सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में दिख रहा है कि लोग देर रात मराकेश शहर की सड़कों पर हैं और इमारतों के अंदर वापस जाने से डर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 296 लोगों की मौत, कई इमारतें जमींदोज, 6.8 थी तीव्रता

लाल दीवार के कुछ हिस्से गिरे

मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में तब्दील हुई दिख रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है. मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

4 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

18 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

28 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

1 hour ago