Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LAC पर शुरू हुई सैनिकों की वापसी, हालात सामान्य; 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग की उम्मीद

India China Border: भारत और चीन के बीच हुए अहम समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में सेनाओं की वापसी शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, डेमचौक और डेपसांग में स्थानीय कमांडर सैनिकों की वापसी पर नजर बनाए हुए हैं.

India China Border

भारत चीन सीमा पर गश्त.

India China Border Disengagement: भारत और चीन के बीच हुए अहम समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में सेनाओं की वापसी शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, डेमचौक और डेपसांग में स्थानीय कमांडर सैनिकों की वापसी पर नजर बनाए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (23 अक्टूबर) को डेमचौक में दोनों तरफ से एक-एक तंबू हटा दिया गया था. जिसके बाद गुरुवार (24 अक्टूबर) को कुछ अस्थाई ढांचों को भी तोड़कर हटाया गया.

बता दें कि डेमचौक में भारतीय सैनिक चार्डिंग नाला के पश्चिमी हिस्से की ओर पीछे हट रहे हैं, वहीं, चीनी सैनिक नाला के पूर्वी हिस्से की ओर से पीछे की तरफ जा रहे हैं. दोनों ओर तकरीबन 10-12 अस्थाई ढांचे और करीब 12 तंबू बने हुए हैं. जिन्हें हटाने की तैयारी चल रही है.

जल्द शुरू हो सकती है गश्ती

जानकारी के मुताबिक, डेपसांग में चीनी सेना के पास टेंट नहीं हैं. लेकिन, उन्होंने गाड़ियों के बीच तिरपाल का इस्तेमाल करते हुए अस्थायी आश्रय बनाए हैं. गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को चीनी सेना ने इलाके में वाहनों की संख्या कम कर दी. जिसके बाद भारतीय सेना ने भी वहां से कुछ सैनिक कम कर दिए. बताया जा रहा है कि यह प्रोसेस पूरा होने के बाद अगले 4-5 दिनों में डेमचौक और डेपसांग में गश्ती फिर से शुरू हो सकती है.

भारत-चीन के बीच हुआ समझौता

बताते चलें कि भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को पीछे हटाने और वहां फिर से प्रेट्रोलिंग शुरू करने के लिए नए समझौते किए हैं. बता दें कि यह समझौता कथित तौर पर डेमचौक और डेपसांग इलाकों में पेट्रोलिंग से जुड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital