अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
America: 2024 अमेरिकी चुनावों से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है. साथ ही उन पर 50 मिलियन डॉलर यानी 410 करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका है. यह मामला 1990 के दशक का है, जब एक पत्रिका की लेखिका ई. जीन कैरल ने ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
इस केस की सुनवाई 25 अप्रैल को शुरू हुई. ट्रंप हमेशा इस मामले में महिला के आरोपों को मनगढ़ंत कहानी बताते रहे हैं. उनका कहना था कि उन्हें निराधार आरोपों के जरिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. बहरहाल, तमाम आरोपों के बीच कोर्ट ने ट्रंप को बलात्कार का दोषी नहीं पाया.
79 साल की कैरल ने आरोप लगाया था कि 1995 में मैनहट्टन के बर्गडार्फ गुडमैन डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने रेप किया. कैरल ने पहली बार इस बात का जिक्र 2019 में एक किताब में किया. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में कई महिलाओं ने डोनल्ड ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.
इसके अलावा ट्रम्प न्यूयॉर्क में एक स्थानीय अभियोजक द्वारा लाए गए एक आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ संबंधों का दावा करने वाली एक महिला को किए गए भुगतान को छिपाने के लिए कारोबारी के रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था. अगर उस मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें जेल की सजा सुनाई जा सकती है, हालांकि अमेरिकी संविधान के तहत चुनाव लड़ने से उन्हें नहीं रोका जा सकेगा.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…