होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर इन दिनों छोटी से लेकर बहुत छोटी-छोटी बातें वायरल हो रही हैं. लोगों की जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है, उन सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी युगल एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक मेट्रो में बैठा है जबकि उसकी प्रेमिका गोद में बैठी है. इसलिए दोनों पहले एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. फिर बिना किसी झिझक के दोनों एक दूसरे को लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं.
हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो को प्रेमी जोड़े के सामने ट्रेन में बैठे किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है. तो वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर एक यूजर ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए लिखा, ‘क्या दिख रहा है’? वीडियो को देखकर लग रहा है कि युवती नशे में है जबकि युवक बेहद शांत है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में काफी फनी कमेंट्स भी देखने को मिले हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कोरोना वायरस को सांस के जरिए कौन बचा रहा है दूसरी जान’.
ये भी पढ़ें- कांतारा के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकता है ‘कांतारा 2’ का एलान, फैंस को है मूवी का बेसब्री से वेट
मेट्रो यात्रियों से DMRC ने की थी ये अपील
बता दें कि DMRC के संचालन और रखरखाव अधिनियम एक्ट में धारा-59 के तहत अभद्रता को दंडनीय अपराध माना गया है. इसको लेकर हाल में DMRC ने लोगों से मेट्रो में यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखने की अपील की थी. DMRC ने कहा था कि हम अपने यात्रियों से उस तरह के सामाज में स्वीकार किया जाए. यात्रियों को ऐसी कोई ड्रेस नहीं पहननी चाहिए या एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए, जिससे साथी यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचे. DMRC ने अपने बयान में यह भी कहा था कि यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद व्यक्तिगत मामला है, पर यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वो एक जिम्मेदार नागरिक की तरह आचरण करेंगे.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…