दुनिया

Donald Trump: अडल्ट स्टार केस में कोर्ट में सुनवाई खत्म, घर पहुंचने से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में पेशी के दौरान अडल्ट स्टार केस में खुद को निर्दोष बताया. 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान अडल्ट फिल्मों की स्टार को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में सुनवाई के लिये कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. जहां पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया, फिर सुनवाई शुरू हुई. ट्रंप पर 34 आरोप लगाए गए हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगले साल जनवरी से डोनाल्ड ट्रंप का ट्रायल शुरू हो सकता है. भारतीय समय के मुताबिक, देर रात करीब 1 बजे तक चली सुनवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को बेकसूर बताया.

बता दे कि, अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है. ट्रंप (Donald Trump) ने स्टेट सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जुआन एम मर्चेन के सामने व्यापार रिकॉर्ड को गलत साबित करने के 34 आपराधिक आरोपों में खुद को निर्दोष बताया. हालांकि कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया. यह पैसा एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को दिया जाएगा.

कौन है स्टॉर्मी डेनियल्स

  • असली नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड
  • 1979 में जन्म
  • लुइसियाना में पली बढ़ी
  • हाई स्कूल के दौरान ही स्ट्रिप क्लब में काम
  • एडल्ट फिल्मों में काम किया

ट्रंप के पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. ट्रंप (Donald Trump) आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे थे. अदालत पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रंप को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही समय बाद उनके अभियान संचालकों ने उनकी टी-शर्ट पहने एक मगशॉट तस्वीर जारी की जिसमें कहा गया था कि वे दोषी नहीं हैं.

अमेरिका मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया कि साल 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक 74 वर्षीय रिपब्लिकन नेता अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे.

ये भी पढ़े: अडल्ट स्टार केस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, अदालत के बाहर जुटे समर्थक

जानिए क्या है मामला?

यह मामला अडल्ट मूवी स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और डॉनल्ड ट्रंप के एक साथ बिताए प्राइवेट वक्त से जुड़ा है. 2006 में डॉनल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी प्राइवेटली मिले थे. अडल्ट स्टार स्टॉर्मी ने 2011 में ‘इन टच वीकली’ को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया और वो उनके साथ होटल के कमरे में पहुंची थीं. हालांकि, इस इंटरव्यू को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 2018 में जारी किया गया.

स्टॉर्मी ने आरोप लगाए कि उस रात ट्रंप पंजामा पहने सोफे पर पड़े हुए थे और उस दौरान उन्होंने उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. उन्हें जुबान बंद रखने की धमकी भी दी गई थी. अब इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आरोप लगे कि स्टॉर्मी की जुबान बंद करने के लिए राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रंप के वकील ने अडल्ट स्टार को 1,30,000 डॉलक का भुगतान किया था. इस चुनाव में ट्रंप विजयी हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

30 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago