दुनिया

‘महा-बैठक’ की तैयारी! ईरान युद्ध खत्म होने के करीब, युद्ध टालने का क्या है ‘ट्रंप प्लान’?

Donald Trump On US Iran War: पश्चिम एशिया (Middle East) में महीनों से सुलग रही युद्ध की आग क्या अब बुझने वाली है? दुनिया भर की निगाहें इस वक्त अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसा बयान दिया है, जिसने ग्लोबल कूटनीति में खलबली मचा दी है. ट्रंप का दावा है कि ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष अब “खत्म होने के करीब” है. यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे बिना रुक गई थी.

‘वे डील के लिए तरस रहे हैं…’ (US Iran War Deal)

फॉक्स न्यूज़ (Fox News) के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की वर्तमान स्थिति और अमेरिका की रणनीतिक ताकत को लेकर खुलकर बात की. ट्रंप ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, “मुझे लगता है कि यह लगभग खत्म होने वाला है. मेरा मतलब है, मैं इसे बहुत करीब से खत्म होते हुए देखता हूं.”

ट्रंप ने अमेरिका की ‘स्ट्रॉन्ग पोजीशन’ का हवाला देते हुए ईरान को एक सख्त संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी सब कुछ छोड़ दूं, तो उन्हें उस देश को फिर से बनाने में 20 साल लग जाएंगे… और हम अभी खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन हम देखेंगे कि क्या होता है.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि तेहरान अब युद्ध से थक चुका है और “बहुत बुरी तरह” डील करना चाहता है.

‘सीक्रेट’ बातचीत की तैयारी? (US Iran War Update)

ट्रंप की यह टिप्पणी वाशिंगटन और तेहरान के बीच नए सिरे से कूटनीतिक जुड़ाव की बढ़ती अटकलों के बीच आई है. CNN की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन अभी ईरान के साथ बातचीत के दूसरे ‘राउंड’ पर गहन सोच-विचार कर रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस दूसरी मीटिंग के लिए एक बार फिर पाकिस्तान का ‘इस्लामाबाद’ सबसे संभावित जगह के तौर पर उभर रहा है.

‘ट्रंप के त्रिरत्न’ के कंधों पर जिम्मेदारी (slamabad Meeting On US Iran War Update)

डोनाल्ड ट्रंप ने चल रही इस दुश्मनी को खत्म करने और डिप्लोमैटिक रास्ता तलाशने की पूरी जिम्मेदारी अपने तीन सबसे भरोसेमंद सीनियर सलाहकारों को सौंपी है. इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल (Delegation) को एक बार फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) लीड कर सकते हैं. CNN के मुताबिक, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर के भी इस संभावित दूसरी मीटिंग में शामिल होने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं ही राजा मानसिंह था’, 10 साल के बच्चे का दावा; जानें क्या है टोंक का रहस्य?

भले ही डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के ‘खत्म होने के करीब’ होने का दावा कर दिया है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी अभी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. बातचीत के दूसरे राउंड की बारीकियों पर अभी मंथन जारी है और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. CNN के हवाले से एक अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि, “आगे की बातचीत पर चर्चा हो रही है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है.” अब देखना यह है कि क्या इस्लामाबाद की टेबल पर अमेरिका और ईरान सच में कोई ‘शांति समझौता’ साइन करेंगे?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

9 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago