बियांका जेमी वारियावा
Dubai Girl Sold Bread: संयुक्त अरब अमीरात में स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो उन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को पाने के लिए कोशिश ही नहीं करते. दुबई की रहने वाली बियांका जेमी वारियावा ने इतनी कम उम्र में अपने खुद के कमाए पैसे से आईफोन 14 खरीद लिया. वह अभी कक्षा 7वीं की छात्रा हैं.
बियांका जेमी वारियावा के घर की माली हालत काफी खराब है. बावजूद इसके वह एक नया फोन खरीदना चाहती थी. मां-बाप जब लाख प्रयास के बाद भी अपनी बिटिया को नया फोन नहीं दिला पाए तो खुद बियांका जेमी वारियावा ने अपने पैसों से इसे लेने की सोची. इसके लिए उन्होंने डोनट ब्रेड बेचने का फैसला किया.
खुद ब्रेड बनाकर बेचा स्कूल में
पिछले महीने फरवरी में बियांका ने योजना बनाते हुए उसके अनुसार स्कूल में डोनट ब्रेड को बेचने का फैसला लिया. बियांका ने इसे लेकर बताया कि उसकी मां जेमिनी वारियावा ने एक बार ऐसा ही ब्रेड बनाकर उसके लंच बॉक्स में पैक कर के दिया था. इस बार बियांका ने खुद इसे बनाने का फैसला लिया और स्कूल में अपने दोस्तों के बीच बांटा. सभी को ब्रेड का स्वाद बेहद पसंद आया और उन्होंने दूसरे दिन के लिए भी बियांका से इसकी डिमांड कर दी.
इसे भी पढ़ें: इस देश में ‘गे’ और ‘लेस्बियन’ होना बना पाप, पारित हुआ LGBTQ के खिलाफ कानून, दोष सिद्ध होने पर मिलेगी उम्र कैद और मौत की सजा
और आखिर में ले लिया iPhone 14
बियांका के माता-पिता खुद भी एक बेकर हैं. दुबई के पांच सितारा होटलों में उन्होंने काफी काम किया है. दोनो ने अपनी बेटी को इस मामले में काफी सपोर्ट किया. पिता जेमीभाई वारियावा ने उसे शुरू में 100 दिरहम दिया तो मां ने ब्रेड बनाना सिखाया. स्कूल से आने के बाद जब बियांका होमवर्क पूरा कर लेती तो शाम को बेक करती थी. मार्च के दूसरे हफ्ते तक बियांका के पास अच्छी खासी रकम जमा हो गई, जो कि कुल मिलाकर 3 हजार दिरहम (67 हजार रूपये) थी और उसने आखिर में इतने रुपयों से अपना पसंदीदा iPhone 14 खरीद ही लिया.
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…