एलन मस्क
Twitter Update: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ऐलान किया है कि यूजर्स रिकमेंडेड वर्सेस फॉलो ट्वीट के बीच शिफ्ट करने के लिए ईजी स्वाइप राइट/लेफ्ट कर सकते हैं और फरवरी की शुरुआत में लंबे फॉर्म वाले ट्वीट आएंगें यह मार्कर यूजर इंटरफेस (यूआई) ओवरहाल का हिस्सा है, जिसकी वह ट्विटर खरीदने के बाद से योजना बना रहे हैं. मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि रिकमेंडेड वर्सेस फॉलो ट्वीट्स के बीच शिफ्ट करने के लिए ईजी स्वाइप राइट/लेफ्ट इस हफ्ते के आखिर में रोल आउट हो जाएगा.
यह सुविधा बहुत बड़े यूआई ओवरहॉल का पहला भाग है. उन्होंने कहा कि ट्वीट विवरण पर बुकमार्क बटन एक हफ्ते बाद शुरू होगा. मस्क ने पोस्ट किया, “लंबे फॉर्म के ट्वीट्स फरवरी की शुरुआत में शुरू होंगे.” ट्विटर एक बहुचर्चित फीचर भी लेकर आ रहा है जो यूजर्स को तारीख, रीट्वीट काउंट, हैशटैग के आधार पर फिल्टर करके विशिष्ट ट्वीट्स और प्रोफाइल खोजने में मदद करेगा. पिछले महीने के अंत में मस्क ने घोषणा की थी कि नए नेविगेशन फीचर नए साल में ट्विटर पर आएंगे, उनका लक्ष्य प्लेटफॉर्म को तेज बनाने के लिए पूरे अनुभव को फिर से बदलना है.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, ट्विटर नेविगेशन जनवरी में आ रहा है जो अनुशंसित और फॉलो किए गए ट्वीट्स, रुझानों, विषयों आदि के बीच स्विच करने के लिए साइड स्वाइप करने की अनुमति देता है। तब तक, स्विच करने के लिए होम स्क्रीन के ऊपरी दाईं ओर स्थित स्टार आइकन पर टैप करें.
ये भी पढ़ें: China: चीन ने कोरोना के नियमों में ढील की आलोचना करने वालों के सोशल मीडिया खातों को किया बंद
माइकोब्लागिंग साइट जबसे Elon Musk के हाथों में आई है, कंपनी लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है. मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद कई तरह के बदलाव भी देखने को मिले हैं. अब जानकारी आ रही है कि ट्विटर के इंटरफेस में भी बदलाव होने वाला है. इसके पहले, मस्क कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सवालों में रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने यहां तक संकेत दिया था कि वे सीईओ पद की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…