होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'विवेक एक्सप्रेस' का बदला शेड्यूल
Vivek Express: भारत की सबसे लंबी ट्रेन- विवेक एक्सप्रेस, जो 9 राज्यों से होकर 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है, अब असम के डिब्रूगढ़ से सप्ताह में चार दिन चलेगी, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि, रेलवे प्राधिकरण ने डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी (तमिलनाडु)-डिब्रूगढ़ रूट पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन करने का फैसला किया है.
विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express) जो पहले केवल शनिवार को चलती थी और फिर डिब्रूगढ़ से सप्ताह में दो दिन तक चलती थी, अब 7 मई से सप्ताह में चार दिन- शनिवार, रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. इसी तरह कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस जो अब गुरुवार और रविवार को चल रही है, 11 मई से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- Waterfall in UP: चंदौली में बनेगा ईको टूरिज्म, पर्यटकों को आकर्षित करेगी रॉक पेंटिंग और शानदार वाटरफॉल
ट्रेन, जिसके 4,189 किलोमीटर के रूट पर 59 स्टॉप हैं, 19 नवंबर, 2011 को शुरू की गई थी. सीपीआरओ ने कहा कि पिछले 11 वर्षो में ट्रेन लगातार लोगों की सेवा कर रही है. ट्रेन के मौजूदा समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा. ट्रेन के ठहराव और समय का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनटीईएस के माध्यम से उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- West Bengal: कोलकाता पुलिस ने ISIS के दो संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे आतंकी
एनएफआर, भारत के 17 रेलवे क्षेत्रों में से एक है, मेघालय और सिक्किम को छोड़कर, आठ पूर्वोत्तर राज्यों में से छह में, पश्चिम बंगाल के सात जिलों और बिहार के पांच जिलों में पूरी तरह से और आंशिक रूप से संचालित होता है. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सप्व्यसाची डे ने बताया की डिब्रूगढ़ – कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express) भारतीय रेल की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन कही जाती है, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के डिब्रूगढ़ से भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में कन्याकुमारी तक जाती है.
Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो…
एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…
Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…
World Rabies Day WHO Guidelines: रेबीज दिवस पर WHO का अलर्ट जारी- दुनिया में हर…
Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…